Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भागीमाहेरी टोल ने बढ़ाई टेंशन, नया टोल प्लाजा शुरू, ट्रांसपोर्टरों और आम जनता पर गिरी गाज

Saoner News: पाटणसावंगी टोल हटाकर 2 अगस्त से भागीमाहेरी में नए टोल की शुरुआत हुई है। इससे मकान निर्माण करने वालों और ट्रांसपोर्टरों पर लाखों रुपये का अतिरिक्त बोझ आ गया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 05, 2025 | 11:44 AM

भागीमाहेरी टोल प्लाजा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhagimaheri Toll Plaza: नागपुर जिले की सड़क पर सुंदरता और सुगमता की कीमत अब सावनेर व आसपास के नागरिकों को भारी पड़ रही है। पाटणसावंगी टोल हटाकर 2 अगस्त से भागीमाहेरी में नया टोल शुरू कर दिया गया है। इससे मकान निर्माण करने वालों और ट्रांसपोर्टरों पर लाखों रुपये का अतिरिक्त बोझ आ गया है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। पाटणसावंगी टोल प्लाजा लंबे समय से विवादों और आंदोलनों के कारण चर्चा में रहा।

भाजपा और अन्य दलों के कई प्रयासों के बाद इसे हटाया गया और एनएचएआई ने भागीमाहेरी में नया टोल प्लाजा शुरू किया। पहले यहां किसी कंपनी ने बोली नहीं लगाई थी, लेकिन पाटणसावंगी में टोल चलाने वाली कंपनी का पूरा स्टाफ एनएचएआई ने भागीमाहेरी में बैठाकर आय का अनुमान लगाया। नतीजतन, जहां पाटणसावंगी टोल का ठेका प्रतिदिन 10.75 लाख रुपये में हुआ था, वहीं भागीमाहेरी टोल का ठेका 13.26 लाख रुपये प्रतिदिन में दे दिया गया।

ट्रांसपोर्टरों पर 61.50 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ

उमरी खदानों से गिट्टी, मुरूम और क्रश सैंड ले जाने वाली गाड़ियां प्रतिदिन भागीमाहेरी टोल से होकर गुजरती हैं। सामान्य दिनों में 100 से अधिक और सीजन में 500 से भी ज्यादा फेरे यहां से होते हैं। एक फेरी (आना-जाना) पर औसतन 410 रुपये टोल वसूला जाता है। इससे प्रतिदिन करीब 2.05 लाख रुपये और प्रति माह लगभग 61.50 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें – इस जिले से छिना गया टूरिज्म डिस्ट्रिक्ट का दर्जा, पर्यटन नीति में हो रहा भेदभाव, क्या बोले शाह?

पहले पाटणसावंगी टोल पर स्थानीय वाहनों के लिए 350 रुपये मासिक पास की सुविधा थी। लगभग 3,000 गाड़ियों ने यह पास बनवाया था, जिससे हर माह 10.50 लाख रुपये वसूले जाते थे। लेकिन, अब यह राशि कई गुना बढ़ गई है। इसका सीधा असर मकान बनाने वाले परिवारों और सामान्य नागरिकों की जेब पर हो रहा है।

20 किमी दायरे के लिए टोल फ्री की मांग

भागीमाहेरी क्षेत्र औद्योगिक और खनिज गतिविधियों के साथ-साथ कृषि उत्पादन का भी केंद्र है। यहां से प्रतिदिन किसानों की सब्जियों से भरी गाड़ियां निकलती हैं। इसी कारण स्थानीय नागरिक और किसान 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को टोल फ्री सुविधा देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब अवैध पाटणसावंगी टोल को हटाया जा सकता है, तो स्थानीय जनता को राहत देने के लिए भागीमाहेरी टोल पर छूट मिलनी चाहिए।

Bhagimaheri toll plaza starts load on transporters and general public

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 11:44 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Today Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

इस जिले से छिना गया टूरिज्म डिस्ट्रिक्ट का दर्जा, पर्यटन नीति में हो रहा भेदभाव, क्या बोले शाह?

2

शहर के अंदर भारी वाहनों की नो एंट्री, ट्रकों की आवाजाही पर लगेगी लगाम, प्रशासन ने लगाई पाबंदी

3

धर्म का मान या अपमान, भाजपा विधायक की Reel से हुआ खुलासा, ‘स्वास्तिक’ रैंप पर चलेंगे लोग

4

Nagpur: 70 आपली बसों के पहिए रुके, अचानक हड़ताल, कई रूट्स पर सेवा बाधित, यात्री हुए हालाकान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.