-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- 24 Lakh Stealing From Wedding House In Nagpur Neighbour Captured Live Video Of The Theft
नागपुर में शादी वाले घर में 24.66 लाख की चोरी; पड़ोसी ने बनाया Live वीडियो फिर भी…
- Written By: सोनाली चावरे
नागपुर में चोरों ने शादी वाले घर से जेवरात और नकद सहित 24.66 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। इस घटना के दौरान पड़ोसी ने इसका वीडियो बना लिया।

नागपुर में शादी वाले घर से 24 लाख की चोरी
नागपुर: महल परिसर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेटी का विवाह करवाने के लिए अमरावती गए एक व्यवसायी परिवार के घर पर चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने घर से सोना, हीरेजड़ित जेवरात और नकद सहित 24.66 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने जलाराम निवास, महल निवासी संकेत हरीश जसानी (31) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
जसानी परिवार प्लास्टिक के उत्पादन बनाने और बेचने का व्यवसाय करता है। रविवार को संकेत की बहन का विवाह समारोह अमरावती में आयोजित किया गया था। शनिवार की रात पूरा परिवार रिश्तेदारों सहित अमरावती रवाना हो गया। देर रात चोरों ने दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़कर भीतर प्रवेश किया। अलमारी में रखे 5 लाख रुपये नकद, सोने और डायमंड के जेवरात और महंगी घड़ी सहित 24.66 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी जसानी परिवार को दी। खबर मिलते ही संकेत नागपुर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी की है।
पड़ोस में रहने वाले किशोर ने बनाया वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
पुलिस ने जांच में पता चला कि देर रात पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर अपने घर की छत पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। रात 2.40 बजे के दौरान उसने जसानी के घर के सामने कार खड़ी देखी। कार से 2 आरोपी नीचे उतरे। जसानी के घर का ताला तोड़कर भीतर गए। लगभग 30 से 45 मिनट बाद आरोपी बाहर निकले और कार में सवार होकर फरार हो गए। किशोर ने अपने मोबाइल पर उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यदि वह उसी समय पुलिस या स्थानीय नागरिकों को सचेत करता तो शायद चोरी नहीं होती और आरोपी पकड़े जाते। उसने सुबह अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी लेकिन वीडियो बनाने से पुलिस को आरोपी के कुछ सुराग मिल गए हैं। उसी आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
29 मई की रात सावनेर से चोरी की कार
किशोर द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिससे यह पता चला कि आरोपी कार क्र. एमएच.40-सीए. 2140 पर आए थे। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की तो सद्भावना कॉलोनी, पाटणसावंगी निवासी ऋषिकेश कश्यप के नाम पर होने का पता चला। अधिक जांच करने पर पता चला कि विगत 29 मई की रात आरोपियों ने उनके घर की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया। 3,000 रुपये नकद और कान की बाली सहित चाबी लेकर कार चोरी कर ली।
चोरों ने ऋषिकेश के पड़ोस में रहने वाले सारंग ठवकर की कार भी चोरी करने का प्रयास किया था। लेकिन विफल रहे। स्थानीय नागरिक ने सारंग की गाड़ी सड़क के बीच खड़ी देखी। वहीं ऋषिकेश की कार घर के सामने से गायब थी। उन्होंने ऋषिकेश को जानकारी दी और चोरी का पता चला। पुलिस कार के नंबर के आधार पर जांच कर रही है। आखिरी बार कार को कामठी रोड पर देखा गया था जिससे आरोपियों के मध्य प्रदेश भागने की संभावना जताई जा रही है।
पूरा परिवार सदमे में
जसानी परिवार ने धूमधाम से बेटी के विवाह की तैयारी की थी। शादी होने के कारण ही बैंक के लॉकर से जेवरात निकाले गए थे। खर्च के लिए बैंक से नकद निकाली गई थी। उसी के 5 लाख रुपये भी अलमारी में रखे थे। ऐन शादी के कुछ घंटे पहले घर में चोरी की घटना का पता चलने से जसानी परिवार सदमे में आ गया।
24 lakh stealing from wedding house in nagpur neighbour captured live video of the theft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













