नागपुर: मोदी की अपील पर घमासान, स्वदेशी पर राजनीति क्यों? बावनकुले ने PM मोदी का किया बचाव
PM Modi Appeal: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पीएम मोदी की सोना और ईंधन खपत कम करने की अपील का बचाव करते हुए कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता देश को मजबूत बनाएगी।
- Written By: अंकिता पटेल
चंद्रशेखर बावनकुले,(सोर्स: सोशल मीडिया)
PM Modi Appeal Political Response: नागपुर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संकटकाल में सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम से कम करने की अपील के बाद विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही आलोचनाओं का करारा जवाच दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण विपक्ष बेचैन हो गया है और उन्हें वर्ष 2047 तक कोई अवसर दिखाई नहीं दे रहा, वरिष्ठ नेता शरद पवार की आलोचना पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और सभी को साथ लेकर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिए गए स्वदेशी के विचार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। देश की संपत्ति देश में ही रहनी चाहिए और देश की आधिक मजबूता के लिए स्वदशा का विचार अत्यत महत्वपूर्ण है। पेट्रोल-डीजल के लिए इथेनॉल और बिजली के लिए सोलर ऊर्जा एक प्रभावी विकल्प हैं। स्वदेशी के मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है।
ऑनलाइन बैठकों को प्राथमिकता
चार्टर्ड विमान के उपयोग को लेकर राजस्व मंत्री ने कहा कि इसका इस्तेमाल वाई में केवल 4 से 5 बार ही अत्यावश्यक कार्यों के लिए किया जाता है। मुख्यमंत्री आयंत व्यस्त रहते है। इसलिए इसकी आवश्यकता पड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
हिंगना डिगडोह नगर परिषद में टेंडर विवाद, भाजपा पर मिलीभगत का आरोप; विपक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
नासिक: ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की जांच के लिए ‘मोबाइल वैन’ सेवा शुरू; 30 मई तक तालुकों में होगी मुफ्त जांच
नागपुर में सियासत गरमाई, NCP की नई सूची से बढ़ीं चर्चाएं, प्रफुल पटेल-तटकरे पर क्यों उठे सवाल?
अकोला मनपा में हंगामा: पार्षद ने की औरंगजेब की शिवाजी महाराज से तुलना; ‘ई-घंटागाड़ी’ शुल्क पर भी उठे सवाल
यह भी पढ़ें:-हिंगना डिगडोह नगर परिषद में टेंडर विवाद, भाजपा पर मिलीभगत का आरोप; विपक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना चार्टर्ड विमान का उपयोग नहीं किया जा सकता। प्रशासनिक कार्यों में ऑनलाइन बैठकों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिलाधिकारियों और अधिकारियों को बिना आवश्यकता मुंबई नहीं बुलाया जाता, अधिकांश बैठके ऑनलाइन आयोजित की जाती है और उन्हीं के माध्यम से विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाता है।
