कांग्रेस में दो फाड़! बारामती उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने पर अड़े वडेट्टीवार, नाना पटोले सुनेत्रा के साथ
Baramati By-poll 2026: बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार उतारने पर कांग्रेस में दो फाड़। नाना पटोले ने दी परंपरा की दुहाई, तो वडेट्टीवार चुनाव लड़ने पर अड़े।
- Written By: प्रिया जैस
नाना पटोले- सुनेत्रा पवार-विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Baramati By Poll Politics: बारामती विधानसभा उपचुनाव में डीसीएम सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार उतारने को लेकर कांग्रेस में दो फाड़ हो गया है। एक ओर जहां प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और विस में पक्षनेता विजय वडेट्टीवार उम्मीदवार उतारने के पक्ष में हैं तो वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले इसके खिलाफ हैं।
नाना पटोले ने नागपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति और परंपरा का पालन होना चाहिए। यह मेरी व्यक्तिगत राय है। सपकाल ने चुनाव लड़ने के संदर्भ में जो वक्तव्य दिया है उसकी मुझे पक्की जानकारी नहीं है। पार्टी ने क्या निर्णय लिया है, इस बारे में भी अब तक जानकारी नहीं है।
नाना पटोले ने कही बड़ी बात
नाना पटोले ने कहा कि आर.आर. पाटिल के निधन के बाद भाजपा ने और गोपीनाथ मुंडे के निधन के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। दुर्भाग्य से बाद में भाजपा ने परंपरा का पालन नहीं किया। कांग्रेस ने ऐसे मामलों में हमेशा सामंजस्य की भूमिका निभाई है। विश्वास है कि पार्टी उसी भूमिका में कायम रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
सबसे पहले सांसद सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने की घोषणा की थी लेकिन वडेट्टीवार ने कहा था कि सुले का व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है, यह महाविकास आघाड़ी का निर्णय नहीं। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारने के संकेत से मविआ में भी मतभेद की संभावना बन रही है। सुनेत्रा के शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से समर्थन मांगने की भी जानकारी है।
यह भी पढ़ें – LPG की शॉर्टेज के चलते डिलीवरी बॉयज ने किया काम बंद का ऐलान, गैस एजेंसी में काम बंद, इन इलाकों में मचा हाहाकार
पवार को समर्थन देने की सीएम फडणवीस ने की अपील
बारामती उपचुनाव में डीसीएम सुनेत्रा पवार को निर्विरोध चुनकर लाना चाहिए। इस चुनाव में सभी पार्टी को बड़ा दिल दिखाते हुए पवार को समर्थन देना चाहिए। यह कहना है सीएम देवेंद्र फडणवीस का। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। बारामती विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारने की घोषणा के बाद अचानक राजनीतिक माहौल गरम हो गया है।
भाजपा की ओर से निर्विरोध चुनाव कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस और राजस्व मंत्री बावनकुले ने विपक्षी दलों से अपील की है कि वे समर्थन दें। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार उतारने के अपने रुख पर फिलहाल अडिग है।
सीएम ने कहा कि इससे पहले भी महाराष्ट्र में कई बार निर्विरोध उपचुनाव हुए हैं। पूर्व गृह मंत्री आर.आर. पाटिल के निधन के बाद भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय लिया था। उस समय सर्वदलीय सहमति से निर्विरोध चुनाव हुआ था। इस बार भी सभी को बड़ा दिल दिखाना चाहिए।
खतरनाक स्थलों का ऑडिट
नासिक जिले के डिंडोरी क्षेत्र में हुए भीषण हादसे पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने राज्यभर में सड़कों के बीच स्थित कुओं और अन्य खतरनाक स्थानों का तत्काल ऑडिट करने तथा आवश्यक उपाय योजनाएं करने के निर्देश दिए हैं।
