Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वतंत्र विदर्भ की मांग को लेकर मस्की दंपति का आंदोलन, बेड़ियों में जकड़ खुद को पिंजरे में किया कैद

शोभा मस्की ने कहा कि मुझे ईश्वर ने कोई संतान नहीं दी लेकिन विदर्भ की ढाई करोड़ जनता मेरे बच्चे हैं। मुझसे विदर्भ की वेदना देखी नहीं जाती। मैं एक मां हूं और मेरे किसान आत्महत्या करें, यह कैसे देख सकती हूं। विदर्भ के युवा पलायन कर रहे हैं। विदर्भ को लूट-लूट कर पश्चिम महाराष्ट्र को सम्पन्न किया जा रहा है।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 17, 2024 | 08:33 AM

स्वतंत्र विदर्भ की मांग को लेकर मस्की दंपति का आंदोलन (फोटो-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: बीते कई दशकों से विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग चल रही है। लेकिन अब तक लोगों की मांग पूरी नहीं  हुई। इस बीच स्वतंत्र विदर्भ राज्य की मांग को लेकर राजूरा के मस्की दंपति ने संविधान चौक पर आंदोलन शुरू किया है। उनके इस आंदोलन ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। दरअसल, 11 अगस्त से बाबाराव मस्की व शोभा मस्की ने खुद को बेड़ियों में जकड़कर पिंजरे में कैद कर रखा है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते 6 दिनों से चल रहे मस्की दंपति के आंदोलन पर सरकार व प्रशासन की ओर से उनकी कोई दखल तक नहीं ली गई। इसलिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 10 बजे से शोभा ने पिंजरे में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि मुझे ईश्वर ने कोई संतान नहीं दी लेकिन विदर्भ की ढाई करोड़ जनता मेरे बच्चे हैं। मुझसे विदर्भ की वेदना देखी नहीं जाती। मैं एक मां हूं और मेरे किसान आत्महत्या करें, यह कैसे देख सकती हूं। विदर्भ के युवा पलायन कर रहे हैं। विदर्भ को लूट-लूट कर पश्चिम महाराष्ट्र को सम्पन्न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक विदर्भ राज्य नहीं मिलता तब तक मेरा आमरण अनशन जारी रहेगा। मेरी जान भी चली गई तो चलेगा लेकिन विदर्भ की जनता को न्याय मिलना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी! नागपुर स्टेशन पर 5.16 लाख का माल जब्त, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

पीपीपी मॉडल से चमकेगा ITI का भविष्य; नागपुर विभाग की 78 संस्थाओं में 47 बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश

मानकापुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: टपकती छत, उखड़ता ट्रैक, ऐसे कैसे नागपुर बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स हब?

DBA Election: नागपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

 हाथ-पांव में हथकड़ी-बेड़ी, पिंजरे में कैद होकर निषेध

जय विदर्भ पार्टी के हिंगना तहसील अध्यक्ष अभिजीत बोबड़े ने केन्द्र सरकार द्वारा अनाज व कपड़ों पर लगाए गए जीएसटी के विरोध में अर्धनग्न होकर और हाथ-पांव में हथकड़ी-बेड़ी डालकर पिंजरे में कैद कर निषेध जताया। जेवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण केदार ने आंदोलन स्थल पर भेंट देकर कहा कि अंतिम लड़ाई शुरू हो गई है और बीजेपी व कांग्रेस दोनों को विदर्भ से बाहर किये बिना कोई पर्याय नहीं है। उन्होंने अबकी बार विदर्भ की सरकार का नारा देते हुए कहा कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या 18 अगस्त को आंदोलन स्थल पर सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थिति होने की अपील की।

यह भी पढ़ें:- नागपुर मेट्रो में नौकरी का झांसा देकर 8.30 लाख वसूले, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया

विहिप, बजरंग दल ने दिया समर्थन

विदर्भ आंदोलन को देश जनहित पार्टी के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अनेक कामगार संगठनों ने समर्थन जाहिर किया। विहिप के विदर्भ प्रांत कार्याध्यक्ष डॉ. मोतीराम चौधरी ने कहा कि फडणवीस व गडकरी ने विदर्भ की जनता को स्वतंत्र राज्य बनाने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन उसे अब तक पूरा नहीं किया। जनता के साथ धोखा किया। लग रहा था कि बड़े कारखाने लाकर युवाओं का पलायन रोका जाएगा, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराकर किसानों की आत्महत्या रोकी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

किसी भी पार्टी के नेताओं पर भरोसा न करते हुए इस संघर्ष को जनसंघर्ष बनाना होगा। इस दौरान विष्णुपंत आष्टीकर, मुकेश मासुरकर, गुलाबराव धांडे, सुधा पावडे, तात्यासाहब मते, प्रशांत नखाते, शोभा येवले, भारत बविस्टले, अशोक पाटिल, संगीता अंबारे, यजुवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रशांत तागड़े, विट्ठलराव मानेकर, मनीष वासे सहित बड़ी संख्या में विदर्भवादी उपस्थित थे।

Babarao muski and shobha muski protested for the demand of separate vidarbha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 08:29 AM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Seprate Vidarbha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.