Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ST बस का सफर हुआ महंगा! अमरावती से पंढरपुर समेत इन रूटों का किराया बढ़ा, देखें पूरी रेट लिस्ट

ST Bus Fare Hike: महाराष्ट्र एसटी महामंडल ने बसों के किराए में 13.56% की बढ़ोतरी कर दी है। अमरावती से नागपुर, अकोला और पंढरपुर आषाढ़ी विशेष बसों समेत कई रूटों के टिकट महंगे हो गए हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 21, 2026 | 10:45 AM

ST बसों का किराया बढ़ा (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Amravati ST Bus New Rates: महाराष्ट्र में सफर करने वाले आम यात्रियों और पंढरपुर वारी के लिए निकलने वाले वारकरियों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) ने राज्य भर में एसटी बसों के किराए में 13.56 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बढ़ा हुआ नया किराया शुक्रवार मध्यरात्रि से पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है। इस फैसले से अमरावती विभाग से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों पर सीधा आर्थिक असर पड़ेगा।

आषाढ़ी एकादशी विशेष बसों पर भी पड़ा असर

खास बात यह है कि 20 जुलाई से अमरावती और उसके आसपास के डिपो से पंढरपुर आषाढ़ी एकादशी यात्रा के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू हुई है। किराए में हुई इस बढ़ोतरी का असर पंढरपुर जाने वाले वारकरियों पर भी पड़ेगा।

अमरावती-पंढरपुर का किराया 29 रुपए बढ़ा

अमरावती केंद्रीय बस डिपो से वाशिम-परभणी मार्ग होकर पंढरपुर जाने वाली विशेष बस का किराया पहले 1,046 रुपये था। नए किराए के अनुसार इसमें 29 रुपये की वृद्धि हुई है और अब यात्रियों को 1,075 रुपये चुकाने होंगे। इसी प्रकार अमरावती-नागपुर मार्ग पर किराया 38 रुपये बढ़ गया है, जबकि अमरावती–अकोला और अमरावती-यवतमाल मार्ग पर 23-23 रुपये की वृद्धि की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

अब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र में भड़की दिल्ली आंदोलन की चिंगारी, 23 को बहुजन वंचित अघाड़ी ने किया बंद का आह्वान

मुंबई के मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज, तेजी से बनेगा 13.9 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से राहत

Wardha News: वर्धा में बारिश से खरीफ फसलों को राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

वहीं अमरावती-दर्यापुर, मोर्शी और परतवाड़ा मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को अब 14 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। किराए में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना एसटी बसों से यात्रा करने वाले नौकरीपेशा, विद्यार्थी, किसान और आम यात्रियों पर पड़ेगा। धार्मिक और पर्यटन सीजन के दौरान लागू किए गए इस फैसले को लेकर यात्रियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

पहले से आरक्षण वाले यात्रियों पर वृद्धि लागू नहीं

अमरावती विभाग के प्रभारी विभागीय नियंत्रक संदीप रायलवार ने कहा कि अमरावती के अलावा दर्यापुर, परतवाड़ा, वरुड, चांदूर रेलवे, मोर्शी और चांदूर बाजार आगारों से 20 जुलाई से पंढरपुर के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी। इन बसों के लिए पहले से आरक्षण कराने वाले यात्रियों पर किराया वृद्धि लागू नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:- पुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुरंदर एयरपोर्ट का 91% जमीन अधिग्रहण पूरा, जानें कब शुरू होगा निर्माण कार्य

अमरावती से प्रमुख रूटों की नई किराया लिस्ट

रूट (मार्ग) पुराना किराया नया किराया कुल वृद्धि
अमरावती – पंढरपुर (विशेष बस) 1,046 रुपए 1,075 रुपए 29 रुपए
अमरावती – नागपुर 262 रुपए 300 रुपए 38 रुपए
अमरावती – अकोला 172 रुपए 195 रुपए 23 रुपए
अमरावती – यवतमाल 162 रुपए 185 रुपए 23 रुपए
अमरावती – वरूड 167 रुपए 175 रुपए 8 रुपए
अमरावती – मोर्शी 91 रुपए 105 रुपए 14 रुपए
अमरावती – परतवाड़ा 91 रुपए 105 रुपए 14 रुपए
अमरावती – दर्यापुर 91 रुपए 105 रुपए 14 रुपए
अमरावती – चांदूर बाजार 67 रुपए 70 रुपए 4 रुपए

 

Maharashtra st bus fare hike amravati pandharpur ashadhi fair routes price list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 10:45 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • MSRTC
  • Pandharpur Yatra
  • ST Bus

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.