Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur: एम्बुलेंस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, महिला को बचाने लगाया ब्रेक, बाल-बाल बचीं जिंदगियां

Accident News: नागपुर में सीताबर्डी उड़ान पुल की ठीक लैंडींग के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस सड़क हादसे में कई जिंदगियां जाते-जाते बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 25, 2025 | 07:37 AM

एम्बुलेंस ने कार को मारी टक्कर (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Accident News: सीताबर्डी उड़ान पुल की लैंडिंग के पास गड्ढा होने के कारण दोपहिया पर सवार महिला का वाहन अनियंत्रित हो गया। वह वाहन समेत गिर पड़ी। पीछे से आ रहे कार चालक ने महिला को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। कार के पीछे से आ रही एम्बुलेंस को चालक रोकने में असफल रहा। एम्बुलेंस ने तेज रफ्तार में कार को पीछे से टक्कर मार दी।

हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर धंतोली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस को जब्त कर लिया। सीताबर्डी उड़ान पुल के रहाटे कॉलोनी की ओर उतरने वाले छोर के पास बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है।

अनियंत्रित हुआ वाहन

शुक्रवार की शाम करीब 4.45 बजे दोपहिया वाहन पर सवार महिला सीताबर्डी उड़ान पुल से गुजर रही थी। लैंडिंग के पास गड्ढे के कारण महिला का वाहन अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही कार क्र. एमएच-49/यू-7178 के चालक ने महिला को बचाने के लिए जोर से ब्रेक लगा दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Gudi Padwa 2026: मुंबई के गिरगांव में दिखेगी गणतंत्र दिवस की पुरस्कार विजेता महाराष्ट्र की झांकी

ठाणे के 15 तालाबों में शुरू होगी बोटिंग और फिशिंग, शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनपा ने लिया फैसला

RTE Admission: बॉम्बे हाई कोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार, कहा- 3 किमी की शर्त हटाओ और तुरंत शुरू करो पोर्टल

संभाजीनगर मनपा का बजट 4000 करोड़ के करीब, अगले हफ्ते आएगा बड़ा बजट, शहर की योजनाओं पर नजर

बाल-बाल बचीं जिंदगियां

समय रहते कार रुकने से महिला की जान बच गई। कार के पीछे से आ रही एम्बुलेंस क्र। आरजे-11/पीए-5370 को ड्राइवर रोक नहीं पाया। उसने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में परिवार सवार था जबकि एम्बुलेंस में केवल चालक था। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई और 5 से 6 लोगों की जिंदगियां बाल-बाल बच गईं।

…और कितने हादसों के इंतजार में प्रशासन

सीताबर्डी उड़ान पुल शहर के मुख्य मार्गों में से एक है। यहां से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। मुख्य मार्ग के बीचोंबीच सड़क पर जानलेवा गड्ढा अधिकारियों को नजर नहीं आ रहा। यदि इसकी मरम्मत तुरंत नहीं की गई तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। सवाल है कि मरम्मत के लिए जिम्मेदार अधिकारी और कितने हादसों का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Nagpur Weather: मौसम ने अचानक ली करवट, कई इलाकों में पड़ीं बौछार, 4 दिन बारिश के आसार

हादसे के बाद उड़ान पुल पर भारी जाम

इस हादसे के बाद उड़ान पुल पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। शाम के वक्त सीताबर्डी उड़ान पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक यातायात बाधित रहा। एक गड्ढे की मरम्मत की नजरअंदाजी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गंधारी बन बैठे हैं। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों ने गड्ढे की तुरंत मरम्मत की मांग की है।

Ambulance hits car brakes applied to save woman nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2025 | 07:36 AM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur Accident News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.