नागपुर के आकाशवाणी चौक पर ट्रक का तांडव, ग्रीन नेट का ढांचा तहस-नहस; टक्कर के बाद चालक फरार
Nagpur Truck Accident: नागपुर के आकाशवाणी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रीन नेट और बांस-बल्ली के ढांचे को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
- Written By: अंकिता पटेल
आकाशवाणी चौक, ट्रक हादसा, ग्रीन नेट क्षतिग्रस्त, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Akashvani Chowk Truck Accident: नागपुर शहर में आकाशवाणी चौक पर एक ट्रक चालक ने कोहराम मचाया। तेज रफ्तार ट्रक ने चौक पर लगे ग्रीन नेट की बांस-बल्ली को टक्कर मार दी। घटना में ग्रीन नेट पूरी तरह से उजड़ गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की रात करीब 9 बजे एक ट्रक तेज रफ्तार में सिविल लाइंस से गुजर रहा था। आकाशवाणी चौक पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक सड़क पर ग्रीन नेट बांधने के लिए लगाई गई बल्ली से जा टकराया। बल्ली से टकराने के बावजूद चालक ने ट्रक नहीं रोका।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बांस-बल्ली का पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रीन नेट, मिस्ट सिस्टम और बांस-बल्ली का पूरा ढांचा चौक पर ही गिर गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सौभाग्य से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यदि कोई वाहन चालक उत्पाती ट्रक चालक के सामने आ जाता तो जानलेवा हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
मुंबई में बेकाबू BEST बस डिवाइडर से टकराई, पवई में बड़ा हादसा टला; 6 यात्री घायल, जांच के आदेश
मार्ग किया गया बंद
इस घटना को देख प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें खुली की खुली रह गई। ग्रीन नेट का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मार्ग बंद हो गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए उक्त मार्ग को बंद कर दिया गया। इस कारण चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:- अनुबंध की शर्तें सर्वोपरि, नागपुर हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया अधिकार क्षेत्र का नियम; मुंबई कोर्ट भेजा मामला
देर रात तक चला काम
हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग भी अलर्ट हो गया। वहीं ठेकेदार भी मौके पर पहुंचा। इसके पश्चात ग्रीन नेट को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया गया। देर रात तक ग्रीन नेट को हटाने का कार्य जारी रहा। लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
