नागपुर एयरपोर्ट पर नए मैनेजमेंट से पहले बदलाव; स्टार एयर ने जारी किया नांदेड़-किशनगढ़ उड़ानों का नया टाइम-टेबल

Nagpur Airport: नागपुर एयरपोर्ट से संचालित स्टार एयर की किशनगढ़ और नांदेड़ उड़ानों के समय में 23 जून से बदलाव होगा। यात्रियों को अपनी यात्रा और कनेक्टिंग फ्लाइट की योजना पहले से अपडेट करनी होगी।
Changes at Nagpur Airport ahead of new management takeover; Star Air releases new timetable for Nanded-Kishangarh flights.
नागपुर, एयरपोर्ट, उड़ान समय, स्टार एयर, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Airport Star Air Flight Schedule: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट से संचालित स्टार एयर की उड़ानों के समय में 23 जून से महत्वपूर्ण बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए स्टार एयरलाइन ने अपना नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत नागपुर से किशनगढ़ (अजमेर) और नांदेड़ के लिए संचालित उड़ानों के समय में फेरबदल किया गया है।

नए शेड्यूल के लागू होने के साथ ही इन दोनों रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा योजना और कनेक्टिंग यात्रा व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है। स्टार एयर के नए शेडूल के अनुसार नागपुर किशनगढ़ उड़ान $5191 अब दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी, जबकि किशनगढ़ से आने वाली उड़ान $5190 दोपहर 12:10 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वहीं नागपुर-नांदेड़ उड़ान $5247 अब शाम 6:20 बजे नागपुर से उड़ान भरेगी तथा नांदेड़ से आने वाली उड़ान $5248 शाम 5:50 बजे नागपुर पहुंचेगी। अब तक स्टार एयर की इन उड़ानों का संचालन अलग समय पर किया जा रहा था।

23 जून से बदलेगा स्टार एयर का शेड्यूल

नए शेड्यूल के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। विशेष रूप से नांदेड़ और राजस्थान के किशनगढ़ मार्ग का उपयोग करने वाले व्यावसायिक यात्रियों, तीर्थयात्रियों और कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले यात्रियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना है। यह बदलाव ऐसे समय किया गया है जब नागपुर हवाई अड्डे पर 25 जून से नए प्रबंधन व्यवस्था की शुरुआत होने जा रही है और एयरपोर्ट संचालन से जुड़े कई परिवर्तन चर्चा में हैं। ऐसे में स्टार एयर के शेड्यूल में बदलाव को नागपुर की क्षेत्रीय हवाई सेवाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह नया शेडूल 23 जून से प्रभावी होगा।

रूटः नया समय

  • नागपुर-किशनगढ़ (S5191) दौपहर 12:40 बजे प्रस्थान
  • नागपुर-नांदेड़ (S5247) शाम 6:20 बजे प्रस्थान
  • किशनगढ़-नागपुर (S5190) दोपहर 12:10 बजे आगमन
  • नांदेड - नागपुर (S5248) शाम 5:50 बजे आगमन

नागपुर-नवी मुंबई फ्लाइट कैंसिल

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इस समय विमानों की कम होती संख्या को देखते हुए अकासा एयरलाइन ने 17 से 21 जून तक मुंबई और नवी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू की है, लेकिन सुबह 4:25 बजे नवी मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट क्रमांक क्यूपी 6713 को कैंसिल कर दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com