Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर एयरपोर्ट पर आधी रात बवाल, फ्लाइट डायवर्ट, सुविधा नदारद; यात्रियों का गुस्सा फूटा देर रात तक अफरा-तफरी

Nagpur Airport News: रायपुर में खराब मौसम के कारण दो उड़ानों को नागपुर डायवर्ट किया गया। यात्रियों को समय पर जानकारी और सुविधाएं नहीं मिलने से एयरपोर्ट पर देर रात हंगामा हुआ।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 01, 2026 | 12:33 PM

नागपुर एयरपोर्ट, फ्लाइट डायवर्ट, खराब मौसम,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur IndiGo Airlines Passenger Protest: खराब मौसम की वजह से शनिवार देर रात दिल्ली और हैदराबाद से रायपुर जा रहीं 2 फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। यहां एयरपोर्ट पर किसी तरह की सुविधा नहीं मिलने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की विस्तारा फ्लाइट एआई-1718 दिल्ली से रायपुर जा रही थी। फ्लाइट अपने तय समय रात 8 बजे रायपुर के आसमान में पहुंच गई थी लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण वह लैंड नहीं कर सकी।

इसे देखते हुए फ्लाइट को नागपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं हैदराबाद से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6ई-7554 भी लैंड नहीं कर सकी। विमान देर रात तक एयरपोर्ट पर ही खड़े रहे। एयरपोर्ट पर यात्रियों को किसी तरह की सुविधाएं नहीं मिलने से उन्होंने जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि इंडिगो ने अपने यात्रियों को भेजने के लिए बस की व्यवस्था की।

विस्तारा के यात्रियों को देर रात तक आगे की यात्रा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। इसके चलते एयरपोर्ट पर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच काफी बहस भी हुई। यात्रियों के बढ़ते विरोध के बाद एयरलाइन ने रायपुर भेजने के लिए कैब की व्यवस्था करने का निर्णय लिया। इसके चलते देर रात तक नागपुर एयरपोर्ट पर गहमा-गहमी चलती रही।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में अल्पसंख्यक विकास मंत्री सुनेत्रा पवार ने बुलाई मुस्लिम विधायकों की बैठक, रईस शेख ने रखीं 12 मांगें

नागपुर मनपा के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, महापौर के निर्देशों के बाद रफ्तार; सितंबर तक तैयार होगा भवन

अशोक खरात केस में नया मोड़, पत्नी कल्पना खरात फरार घोषित, 52 करोड़ के फर्जी खातों का खुलासा

नागपुर में 2.5 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, बड़े नेटवर्क का खुलासा; 7.5 किलो मेफेड्रोन के साथ आरोपी गिरफ्तार

AI की नागपुर-मुंबई फ्लाइट्स आज से बंद

एयर इंडिया ने नागपुर से मुंबई और मुंबई से नागपुर के बीच संचालित होने वाली अपनी सुबह और शाम की दोनों नियमित उड़ानों को 1 जून से 31 जुलाई तक रद्द कर दिया है। एयरलाइन के इस फैसले से नियमित यात्रियों, व्यापारियों तथा नौकरीपेशा लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, महापौर के निर्देशों के बाद रफ्तार; सितंबर तक तैयार होगा भवन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों उड़ानों के माध्यम से प्रति दिन बड़ी संख्या में यात्री नागपुर और मुंबई के बीच आवागमन करते थे। विशेष रूप से व्यावसायिक कार्य, चिकित्सा सेवाओं, शिक्षा तथा कनेक्टिंग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को अब वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी होगी। उड़ानों के रद्द होने से आगामी 2 महीनों में हवाई किराये पर भी असर पड़ सकता है। वहीं इंडिगो भी अपना शेड्यूल जारी करेगी।

Airport flight diversions nagpur passenger chaos after raipur weather disruption

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 12:33 PM

Topics:  

  • Air India
  • Latest Hindi News
  • Maharashtra News
  • Nagpur Airport
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.