नागपुर: इबोला वायरस को लेकर भारत में हाई अलर्ट! इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च
Nagpur Air Suvidha 2.0: इबोला के बढ़ते खतरे के बीच भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए Air Suvidha 2.0 पोर्टल शुरू किया है। अब हेल्थ सेल्फ-डिक्लेरेशन ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
इबोला वायरस, एयर सुविधा 2.0,प्रतीकात्मक तस्वीर,(सोर्स: सौजन्य AI)
Ebola Virus Health Surveillance: कांगो, युगांडा व अन्य अफ्रीकी देशों में फैल रहे इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। यह अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस हेल्थ सेल्फ-डिक्लेरेशन पोर्टल है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 17 मई को इस इबोला प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। इबोला वायरस अफ्रीका से दुनियाभर के ज्यादातर देशों में लगातार फैलता जा रहा है, इस खतरनाक वायरस को लेकर पूरी दुनिया में अलर्ट है।
इबोला खतरे के बीच ‘एयर सुविधा 2.0’ से एयरपोर्ट निगरानी होगी मजबूत
देश में सभी तरह से इस पर सतर्कता बरती जा रही है। इबोला से प्रभावित देशों से आने वाले या वहां से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए अब ‘एयर सुविधा पोर्टल’ शुरू कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
MLC चुनाव आचार संहिता का फेर: नागपुर मनपा में डेढ़ महीना देरी से आज पेश होगा बजट; 4 साल बाद सत्ता की परीक्षा
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
महाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
भारत अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘एयर सुविधा 2.0’ लॉन्च करके अपने एयरपोर्ट हेल्थ सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश में लगा है। यात्री अब विमान से उतरने से पहले ही जरूरी ‘सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म’ आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे पहले की कागजी प्रक्रिया की जगह अब ऑनलाइन जानकारी दी जा सकेगी।
देनी होगी 21 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी
इसके तहत इमिग्रेशन क्लीयरेंस (प्रवेश) से पहले सभी यात्रियों को ऑनलाइन अपनी सेहत और पिछले 21 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी देनी होगी। इसे तब लॉन्च किया लाया गया जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला या बुंडिबुग्यो वायरस बीमारी के सामने आने के बाद इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशंस 2005 के तहत ‘इंटरनेशनल कन्सर्न ऑफ पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-गोंदिया में फिर लौट रहा मौत का मानसून! फाइलों में बंद हुई जर्जर पुलों की सुध, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
माना जा रहा है कि यह नया प्लेटफॉर्म प्रशासन के लिए उन यात्रियों की पहचान करने में मदद कर सकता है जिन्हें इससे खतरा हो सकता है। साथ ही भारत आने वाले यात्रियों के लिए बिना किसी परेशानी के आना-जाना संभव हो सकेगा। सरकारी अधिकारियों के अनुसार कांगो और युगांडा में इबोला के मामले सामने आने के बाद इस अपग्रेडेड पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
