Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AIIMS: पर्ची पर प्रिस्क्रिप्शन, मरीजों से खिलवाड़, नींद से जागा एम्स प्रशासन, एचओडी को दिए निर्देश

Nagpur AIIMS: एम्स नागपुर में बिना हस्ताक्षर वाली पर्ची पर दवा लिखने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 10-50 हजार की दवाएं बिना रिकॉर्ड दी गईं। प्रशासन ने अब सख्त निर्देश दिए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 17, 2025 | 11:53 AM

एम्स के बाहर विरोध प्रदर्शन (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur News: इन दिनों जहरीली सिरप से मौत का मामला गरमाया हुआ है। हालांकि सभी बच्चे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के थे लेकिन इसके बाद प्रशासन ने कुछ दवाइयों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में डॉक्टरों के हस्ताक्षर या सील के बिना पर्ची पर दवाइयां लिखने का मामला सामने आया। इस तरह की पर्ची पर मरीजों को 10 से 50 हजार रुपये तक की दवाइयां लिखकर दी जा रही हैं।

यानी ये दवाइयां पूरी से बेहिसाबी हैं। पर्ची पर डॉक्टर का नाम और हस्ताक्षर नहीं होने से मेडिकल स्टोर्स में बिल भी नहीं बन रहा है। पिछले दिनों एक युवक को सर्पदंश के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। उस समय एम्स में एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। बाद में परिजन बाहर से खरीदकर लाए। उपचार में देरी के कारण युवक की मौत हो गई।

मरीजों को नहीं मिली दवाइयां

अब भी कई मरीजों को दवाइयां नहीं मिलतीं। डॉक्टर सामान्य कागज के टुकड़े पर दवाइयां लिखकर देते हैं। देश के नामी संस्थान में इस तरह की लापरवाही के खिलाफ जनता फाउंडेशन की ओर से आंदोलन भी किया गया। जीशान सिद्दीकी ने इसकी शिकायत वैद्यकीय अधीक्षक से की।

सम्बंधित ख़बरें

World Poha Day : इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए

World Poha Day 2026: सुदामा की पोटली से लेकर इंदौर की गलियों तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते की दिलचस्प कहानी

नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त

अमरावती MLC चुनाव: नागपुर हाईकोर्ट का बाजोरिया को झटका, नामांकन रद्द रखने का फैसला बरकरार

संचालक ने बुलाई विभाग प्रमुखों की बैठक

एम्स में चल रही गड़बड़ी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को प्रभारी संचालक ने सभी विभाग प्रमुखों की बैठक बुलाई। बैठक में मरीजों को दवाई उसी पर्ची पर लिखकर देने के निर्देश दिये गये जिस पर स्टाम्प लगा हो और संबंधित डॉक्टर के हस्ताक्षर हों।

यह भी पढ़ें – नागपुर: 60 सफाई कर्मचारी गैरहाजिर, हाजिरी जांच में फंसे 3 अधिकारी, कारण बताओ नोटिस जारी

जानकार बताते हैं कि एम्स में यह सिलसिला पिछले अनेक दिनों से शुरू था। यदि जनता फाउंडेशन द्वारा आंदोलन नहीं किया जाता तो एम्स प्रशासन की नींद नहीं खुलती। हालांकि बिना हस्ताक्षर या सील वाली प्रिस्क्रिप्शन किन डॉक्टरों द्वारा दिया गया, इस संबंध में जांच की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Aiims nagpur prescription lapse medicine issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2025 | 11:53 AM

Topics:  

  • AIIMS Nagpur
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.