-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Watch Nagpur Coach Shows How To Eat Samosa With Knife And Fork Video Viral
ये वीडियो देख हमारे पूर्वज मसालेदार चटनी में रोएंगे…कांटे-छुरी से समोसा खाने की टेक्निक वायरल
- Written By: अर्पित शुक्ला
Samosa Khaane Ki Technique Viral: इंटरनेट पर खाने-पीने का ढंग सिखाने वाले एक कोच का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह समोसे का कांटे और छूरी से खाना सिखा रहे हैं।

ये वीडियो देख हमारे पूर्वज मसालेदार चटनी में रो रहे...कांटे-छुरी से समोसा खाने का 'शिष्टाचार' वायरल
Nagpur Viral Video: समोसे की खासियत ही यही है कि इसे खाने के लिए सिर्फ एक हाथ चाहिए होता है। हां, साथ में स्वाद के मुताबिक हरी या लाल चटनी मिल जाए तो बात ही अलग है। वहीं अगर आप छोला-समोसा खा रहे हैं, तो वहां पर चम्मच की सख्त जरूरत होती है। लेकिन इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें खाने का तरीका सिखाने वाले एक टीचर ने बच्चों को कांटे और छुरी से समोसा खाना सिखाया है।
ऐसे में वीडियो देखते ही देसी लोगों को ठेस पहुंच गई है और वह समोसे को इस तरह खाने को लेकर कमेंट सेक्शन में भर-भरकर रिएक्शन दे रहे हैं। जाहिर सी बात है, लोगों को समोसे को काटकर कांटे के चम्मच से खाने का तरीका थोड़ा अखर रहा है। क्योंकि वे हमेशा से ही समोसे को हाथ में लेकर चटनी में डुबोकर खाना पसंद करते थे। खैर, अब जब वीडियो वायरल हो गई है, तो आइए देखते हैं।
समोसा कोई कांटे-छुरी से खाने वाली चीज है?
प्लेट में पड़े मासूम से समोसे को कोच पहले छुरी से काटता है। फिर जब समोसे का एक टुकड़ा उससे अलग हो जाता है, तब वह उसे खाने का एक अनोखा तरीका बताता है। काटे गए हिस्से को बीच से पकड़ने के बजाय कोच उसे थोड़ा पीछे से कांटे वाले चम्मच में फंसाता है और मुंह में डालने का तरीका समझाता है। इसके बाद वह सांभर भी लेता है। हालांकि, सांभर और समोसे का कॉम्बिनेशन वीडियो में साफ नहीं हो पाता।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
लेकिन जो भी समोसे को इस तरह खाने की यह वीडियो देखता है, वह इंप्रेस होने के बजाय अलग ही रिएक्शन देने लगता है। क्योंकि ज्यादातर लोगों के लिए यह बेहद अजीब बात है। समोसा खाने की टेक्निक बताने वाले सर नागपुर में शिष्टाचार (Etiquette) कोच हैं, जो लोगों को खाने-पीने का सही तरीका सिखाते हैं।
📹 ‘My Ancestors Are Crying in Spicy Chutney’: Samosa Eating ‘Etiquette’ Goes Viral The real rules: dip, crunch, repeat – with chai always closeby. Would you pay an ‘expert’ to learn how to eat a samosa? pic.twitter.com/gZGk2yPgoN — RT_India (@RT_India_news) October 15, 2025
Instagram से लेकर X तक पर @westernwingsspokenenglish के हैंडल से डाली गई यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। अब तक इंस्टाग्राम पर इसे करीब साढ़े 8 लाख व्यूज और 51 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। समोसा खाने का ढंग सिखाने वाले कोच अपना काम कर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट की जनता को यह चीज कुछ खास पसंद नहीं आई है।
समोसा खाने का शिष्टाचार
X पर इस वीडियो को @JeetN25 नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा— “समोसा खाने का शिष्टाचार।” इस वीडियो को साढ़े 3 लाख व्यूज, 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और ढेरों कमेंट्स मिले हैं। जबकि पोस्ट का कमेंट सेक्शन तो लोगों ने मीम अड्डा ही बना दिया है।
‘मुझे क्या मैं तो…’
एक यूजर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता’ वाला मीम टेम्पलेट डालते हुए लिखा— “मुझे क्या, मैं तो हाथ से खाती हूं।” इस मीम में यूजर ने भारतीय लोगों का रिएक्शन ‘चंपक चाचा’ के टेम्पलेट से दिखाया है, जिसमें वो कहते हैं— “निकल।” एक यूजर ने तो समोसे को कांटे-छुरी से खाने को गुनाह तक बता दिया है। फिल्म के सीन का मीम टेम्पलेट डालते हुए यूजर ने यह मीम अपलोड किया है।
यह भी पढ़ें- BJP को बिहार में जीत दिलाएंगे महाराष्ट्र के ‘महारथी’! पार्टी ने इन नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक
इन्हें तो नोबेल मिलना चाहिए!
लोगों को ऐसी चीजों में जहां भी अपना ह्यूमर दिखाने का मौका मिलता है, वे खुलकर कमेंट करते हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैं होता तो सबके सामने हाथ से उठाकर खा लेता।” दूसरे यूजर ने कहा, “समोसा को चाकू-कांटे से काटने में इतना टाइम लगता है कि तब तक मैं चटनी के साथ तीन खा चुका हूं।”
Watch nagpur coach shows how to eat samosa with knife and fork video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chaturmas 2026: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, आखिर 4 महीने में क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य जानिए
Jul 24, 2026 | 05:04 PMउर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
Jul 24, 2026 | 05:02 PMइंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













