-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- After Maharashtra Elections Government Forget Pilgrimage Plan Ladki Behan Importance
महाराष्ट्र चुनाव के बाद तीर्थदर्शन यात्रा योजना को भूल गई सरकार? लाड़की बहिन के मुकाबले नहीं दिया जा रहा तूल
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाओं को शुरू तो किया लेकिन नतीजे आने के बाद सरकार इसे भूल गई है। राज्य में लाड़की बहिन योजना के अलावा दूसरी योजनाओं के बारे में कोई बात नहीं हो रही है।

मुख्यमंत्री की तीर्थदर्शन यात्रा योजना पर सवाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की तीर्थदर्शन यात्रा शुरू हुई थी। लेकिन चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बाद से योजना बंद है और नए आवेदनों की स्वीकृति अभी तक शुरू नहीं हुई है। महाराष्ट्र चुनाव से पहले राज्य के 6500 वरिष्ठ नागरिकों ने योजना का लाभ उठाया था और तीर्थ दर्शन किए थे।
अब राज्य में नई सरकार आने के बाद भी इस योजना को अभी तक शुरू नहीं किया गया है और ना ही इसके लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहा है। इसके बाद अब सवाल उठाए जा रहे है कि क्या यह योजना सिर्फ चुनाव के लिए लाई गई थी।
योजना को नहीं किया शुरू
लोकसभा चुनाव के बाद महायुति को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और लड़की बहिन योजना सहित कई अन्य योजनाओं की घोषणा की थी।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
इन योजनाओं का लाभ भी मिलने लगा। हालांकि, 15 अक्टूबर 2024 को विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने के कारण इन योजनाओं को बंद कर दिया गया था। अब सरकार आने के बाद फडणवीस सरकार ने लाडकी बहिन योजना तो शुरू हो गई है लेकिन मुख्यमंत्री की तीर्थदर्शन यात्रा की अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है।
शासन से नहीं कोई आदेश
राज्य में देवेंद्र फडणवीस सरकार के आने के बाद आशा जताई जा रही है कि माघ का महीना और महाकुंभ क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहते है। अधिकारियों का कहना है कि आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही आवेदन स्वीकार कर लिए जाएंगे।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
प्रति व्यक्ति खर्च 30 हजार रुपये
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिलों के हिसाब से लॉटरी निकाली जाती है, जिसमें चुने गए व्यक्ति एक समय में किसी एक निर्धारित तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकता है। इसमें यात्रा, भोजन, आवास आदि शामिल होते हैं। यात्रा में होने वाले खर्च की अधिकतम सीमा 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति होती है, जो कि सरकार देती है। बता दें कि अब तक राज्य में 9 जिलों के कुल 6500 वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते है। इस योजना में कुल 73 तीर्थस्थल शामिल है।
योजना के लिए पात्रता
1. लाभार्थी को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना आवश्यक है।
2. 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक इसका लाभ ले सकते हैं।
3. इसका लाभ लेने वाले परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
After maharashtra elections government forget pilgrimage plan ladki behan importance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














