नागपुर. नागपुर की एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए भीषण विस्फोट के बाद जिला प्रशासन और औद्योगिक सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन पेसो के अंतर्गत आने वाले उद्योगों में सुरक्षा नियमों की समीक्षा और उनकी कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के लिए 9 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब विस्फोटक निर्माण इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था का पुनरावलोकन शुरू कर दिया गया है.
सोमवार को होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रशासन, पेसो और डिश औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के अधिकारी शामिल होंगे. भविष्य में इस तरह की जानलेवा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेषज्ञ की राय और तकनीकी सुधारों पर चर्चा होगी. अब तक की कार्रवाई कंपनी बंद दुर्घटना के बाद संबंधित कंपनी का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है. मुआवजा प्रत्येक मृतक श्रमिकों के परिवारों को कंपनी की ओर से 75 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. सरकार की ओर से दी जाने वाली अन्य मदद भी जल्द ही वितरित की जाएगी. जांच घटना की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे के सुरक्षा प्रोटोकॉल तय किए जा रहे हैं.