Nagpur News: भीम जयंती के पूर्व संध्या पर मिले अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा, भदंत ससाई ने CP डॉ. सिंगल से की मुलाकात
डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान चौक पर अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा दी जाए। इस संदर्भ में भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई ने पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल से मुलाकात की और एक निवेदन दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
भीम जयंती के पूर्व संध्या पर मिले अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान चौक पर अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा दी जाए। इस संदर्भ में प. पू. डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक समिति, दीक्षाभूमि के अध्यक्ष एवं धम्म सेना नायक भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई ने पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल से मुलाकात की और एक निवेदन दिया। भदंत ससाई ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में सीपी से मुलाकात कर भीम जयंती के पूर्व संध्या पर संविधान चौक की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, दुनिया में भारत की पहचान एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाले, भारतीय गणराज्य के पहले कानून मंत्री, भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती उपराजधानी नागपुर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक संगठनों, राजनीतिक दलों, बुद्ध विहार समिति द्वारा संविधान चौक स्थित बाबासाहब की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित होते हैं।
संविधान चौक पर अनुयायियों की भारी भीड़
वहीं जयंती की पूर्व संध्या पर, अर्थात् 13 अप्रैल की शाम को शहर के विभिन्न हिस्सों से जुलूस और रैलियां निकलती हैं और गाजे-बाजे के साथ आधी रात संविधान चौक पहुंचती हैं। इन रैलियों में हजारों की भीड़ उमड़ती है। इस खुशी का जश्न 12 बजते ही केक काटकर मनाया जाता है। सुबह तक अनुयायी संविधान चौक परिसर में जमा रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
नागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
नागपुर से उठी आवाज, एयर इंडिया रखरखाव पर सवाल; विमान सुरक्षा मुद्दे पर AIESL कर्मचारियों का विरोध तेज
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कड़ी पुलिस सुरक्षा की मांग
हर वर्ष अनुयायियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे यातायात में व्यवधान और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ता है। इतना ही नहीं, अनुयायियों की भीड़ में अनुचित व्यवहार की भी संभावना बनी रहती है। संभावित खतरे और अन्य अनुचित स्थितियों से बचने के लिए 13 अप्रैल की रात को संविधान चौक पर कड़ी पुलिस सुरक्षा होनी चाहिए, ऐसा निवेदन भदंत ससाई ने कहा है।
ध्वनि प्रदूषण, लेजर प्रकाश से बचें
पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने कहा कि, ध्वनि प्रदूषण न हो इसका ध्यान रखें, पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों का अधिकतम उपयोग करें, लेजर प्रकाश का प्रयोग न करें। नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा ऐसा कोई वाद्य न बजाए, ऐसी अपील सीपी डॉ. सिंगल ने की। त्योहार मनाते समय दूसरों का भी ध्यान रखना चाहिए, यह बात उन्होंने कही। जयंती के पर्व को लेकर नियम इसी दृष्टिकोण से तैयार किए गए हैं, ऐसी जानकारी डॉ. सिंगल ने दी।
