- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Action Was Not Effective Nagpur Footpaths Are Not Occupied By Encroachers
Nagpur News: कार्रवाई का भी नहीं होता असर, फुटपाथ ही नहीं सड़कों पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा
नागपुर के फुटपाथों की हालत यह है कि समझदार शोरूम वाले और दुकानदार भी अपनी दुकान के बाहर फुटपाथ पर कब्जा जमा लेते हैं। कार्रवाई तो होती है लेकिन इसका भी इन चिकने घड़ों पर कोई असर नहीं होता।
- Written By: आंचल लोखंडे

कार्रवाई का भी नहीं होता असर। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: सिटी के फुटपाथों की हालत यह है कि समझदार शोरूम वाले और दुकानदार भी अपनी दुकान के बाहर फुटपाथ पर कब्जा जमा लेते हैं। कार्रवाई तो होती है लेकिन इसका भी इन चिकने घड़ों पर कोई असर नहीं होता। सिटी में ऐसा एक भी बाजार क्षेत्र या सड़क नहीं है जहां फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा न हो। फुटपाथ तो पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है लेकिन यह अतिक्रमण करने वाले ठेलों, गुमटियों और विक्रेताओं के लिए परमानेंट जगह बन चुके हैं।अतिक्रमण उन्मूलन दस्ता लगातार कार्रवाई करता रहता है लेकिन इसका असर महज घंटे-दो घंटे का ही होता है।
इधर दस्ता गुजरा उधर दोबारा कब्जा कर लिया जाता है। सिटी के फुटपाथ हॉकरों का परमानेंट ठीया बन गए हैं। अब तो फुटपाथ के बाहर सड़कों पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा देखा जा रहा है। ऐसी कई सड़कें हैं जहां 2 वर्ष पूर्व तक इक्का-दुक्का ठेले व गुमटियां फुटपाथ पर नजर आती थीं लेकिन आज उन्हीं सड़कों पर बाजार लगने लगा है। इनर रिंग रोड पर ही नरेन्द्रनगर चौक से लेकर शताब्दी चौक तक बाजार सा लगने लगा है। ऐसा अनेक सड़कों का नजारा शाम को दिखता है।
सड़क बनने का होता है इंतजार
बाजार क्षेत्रों की तो छोड़ ही दें। कई रिहायशी बस्तियों की मुख्य सड़कों पर और फुटपाथों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया है और अंदरूनी चौड़ी सड़कों पर भी दादागिरी शुरू हो गई है। इसका उदाहरण देखना है तो अयोध्यानगर रोड को देखा जा सकता है। सिटी से सटे हुए इलाके विकसित हो रहे हैं। जहां-जहां सीमेंट की सड़कें बन रही हैं, साथ ही चौड़े फुटपाथ भी बनाए जा रहे हैं, वहां सड़कों का काम पूरा होते ही किनारों पर बड़ी संख्या में खानपान के ठेले, सब्जी-फल व अन्य सामान बेचने वालों का कब्जा हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पुलिस का डिजिटल धमाका: नंदनवन थाने से AI की शुरुआत, अब 1 घंटे का काम मात्र 4 मिनट में होगा पूरा
नागपुर: गैस सिलेंडर किल्लत पर सीएम का पलटवार, कांग्रेस पर अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने का आरोप
नागपुर: गुढ़ीपाड़वा को लेकर बाजार में उत्साह, व्यापारियों ने ग्राहकों के लिए निकाले खास ऑफर्स
इंतजार हुआ खत्म: नागपुर पुलिस की नई पहल, एआई से अब 2–4 मिनट में दर्ज हो रही शिकायत
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
नाश्ता-चाय के ठेलों का कब्जा
लगता है ये रोड या फुटपाथ बनने का इंतजार ही कर रहे होते हैं। ऐसे रिहायशी इलाकों में लोगों को इन अतिक्रमणकारियों के चलते परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। सिटी के भीतर तो सुबह 8 बजे के बाद ही फुटपाथों पर सब्जी, नाश्ता-चाय के ठेलों का कब्जा हो जाता है जो देर रात तक बना रहता है। नए रिहायशी इलाकों में भी ऐसा ही हाल होता जा रहा है।
बना लिया परमानेंट ठीय्या
बाजार क्षेत्रों में दुकानदार और बड़े शोरूम वाले भी अपनी दुकान के सामने फुटपाथ पर सामान सजाते हैं। कहीं-कहीं तो सेकंड हैंड दोपहिया और फोरव्हीलर विक्रेता फुटपाथ पर ही दुकान सजा रहे हैं। कपड़े वाले तो पूरी दुकान ही बाहर सजाते नजर आते हैं। इन्हें लगता है कि इनकी दुकान के सामने का फुटपाथ उनकी ही मालिकी का है। वहीं पूरे शहर में मार्केट एरिया में फुटपाथ पार्किंग स्थल बन गए हैं। कुछ होटलों, अस्पतालों के सामने फुटपाथ पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की पार्किंग ही फुटपाथ पर होती है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी नहीं होती।
Action was not effective nagpur footpaths are not occupied by encroachers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














