धरमपेठ और लक्ष्मीनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, देर रात तक चला अभियान
Nagpur News: नगर निगम ने धरमपेठ और लक्ष्मीनगर क्षेत्रों में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया। कार्रवाई शाम से शुरू होकर रात 10 बजे तक जारी रही और कई अवैध ढांचे हटाए गए।
- Written By: सोनाली चावरे
देर रात अतिक्रमण कार्रवाई (pic credit; social media)
Maharashtra News: महानगरपालिका के प्रवर्तन विभाग द्वारा धरमपेठ और लक्ष्मीनगर जोन के अंतर्गत अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई रात 10 बजे तक जारी रही। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों से अवैध ठेलों और दुकानों को हटाया गया।
बताया जाता है कि अभियान के तहत विभिन्न फुटपाथों पर से अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। लक्ष्मीनगर जोनल कार्यालय से रविनगर, देवनगर से वाडी रोड, आईटी पार्क से VNIT रोड, प्रतापनगर चौक और फिर उदयनगर तक के मार्ग पर अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों के दोनों ओर लगे अवैध ठेले और दुकानें हटाई गईं। कार्रवाई के दौरान 2 ट्रक सामग्री जब्त की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मैं नहीं झुकी क्योंकि मैं आत्मनिर्भर हूं… अमरावती में फिर गरजीं नवनीत राणा, विरोधियों को दी सीधी चेतावनी!
भंडारा में अवैध यात्री परिवहन पर शिकंजा, 110 वाहनों पर कार्रवाई और ₹2.92 लाख जुर्माना
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: एसिलॉक प्लस की 2.45 करोड़ रुपए की दवाएं प्रतिबंधित, कंपनी को रिकॉल का आदेश
उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल
बर्डी में भी दी दबिश
धरमपेठ जोन अंतर्गत अतिक्रमण उन्मूलन टीम द्वारा जोनल कार्यालय से सीताबर्डी मेन रोड, मोदी नंबर 1, 2, 3, मानस चौक, महाजन मार्केट और फिर सीताबर्डी मेन रोड तक के क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें सड़कों और फुटपाथों के दोनों ओर मौजूद अवैध ठेले और दुकानें हटाई गईं। यह अभियान सुबह 10 से शाम 6 बजे तक और उसके बाद शाम 6 से रात 10 बजे तक 2 चरणों में संचालित किया गया। कार्रवाई में सहायक आयुक्त हरीश राऊत, प्रवर्तन अधीक्षक संजय कांबले के नेतृत्व में भास्कर मालवे एवं टीम ने हिस्सा लिया।
