नागपुर में आचार्य प्रशांत का भव्य स्वागत; एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़, युवाओं को दिया गीता और संघर्ष का संदेश
Acharya Prashant News: नागपुर पहुंचे आचार्य प्रशांत का जोरदार स्वागत। उन्होंने गीता को जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए युवाओं को आत्मचिंतन का संदेश दिया। वे IIIT और VNIT में छात्रों से संवाद करेंगे।
- Written By: रूपम सिंह
Acharya Prashant (Source: Social Media )
Nagpur Acharya Prashant Student Interaction News: नागपुर, जिसे ‘ऑरेंज सिटी’ के नाम से जाना जाता है, 8 अप्रैल को आचार्य प्रशांत का आगमन उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहले से ही मौजूद थे और पारंपरिक मावड़ टोपी व स्वागत गीतों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
मीडिया के माध्यम से युवाओं को दिया संदेश
अपने संबोधन में आचार्य प्रशांत ने जीवन को ‘कुरुक्षेत्र’ बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को सही संघर्ष और दिशा का चयन करना होता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से कहा कि केवल बाहरी साधनों से नहीं, बल्कि ‘शास्त्र’ यानी सही समझ के माध्यम से ही जीवन के युद्ध जीते जा सकते हैं।
उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता को मानव जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि यह केवल छात्रों के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए आवश्यक है। ‘निष्काम कर्म’ के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गीता प्रेरणा नहीं, बल्कि स्पष्टता प्रदान करती है।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई: सिडको का लैंड माफिया पर बड़ा प्रहार, कामोठे और खारघर में 6600 वर्ग मीटर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
आचार्य प्रशांत ने युवाओं को अपनी मान्यताओं और इच्छाओं पर प्रश्न करने तथा आत्मचिंतन के माध्यम से सही दिशा खोजने का संदेश दिया। उनके तीन दिवसीय नागपुर दौरे के तहत 9 अप्रैल को सार्वजनिक सत्र आयोजित होगा, जबकि 10 और 11 अप्रैल को वे IIIT नागपुर और VNIT नागपुर में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। यह दौरा आध्यात्मिक जागरूकता और जीवन के मूल प्रश्नों पर गहन चिंतन को समर्पित है।
