Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में विकेश जाधव हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, 4 दिन का पीसीआर

नंदनवन थानांतर्गत पडोलेनगर झोपड़पट्टी में रविवार को दोपहर में हुई अपराधी विकेश सुखदेव जाधव (38) की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में पडोलेनगर निवासी निखिल उर्फ डंबा मनोहर वासनिक (24), अंबेनगर, पारडी निवासी प्रभाकर गोपाल चौधरी (24), जयदुर्गानगर, भांडेवाड़ी निवासी आकाश राधेश्याम नागरीकर (27) और शुभम विनायक चुनोडे (29) का समावेश है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 17, 2024 | 12:10 AM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. नंदनवन थानांतर्गत पडोलेनगर झोपड़पट्टी में रविवार को दोपहर में हुई अपराधी विकेश सुखदेव जाधव (38) की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में पडोलेनगर निवासी निखिल उर्फ डंबा मनोहर वासनिक (24), अंबेनगर, पारडी निवासी प्रभाकर गोपाल चौधरी (24), जयदुर्गानगर, भांडेवाड़ी निवासी आकाश राधेश्याम नागरीकर (27) और शुभम विनायक चुनोडे (29) का समावेश है।

विकेश की निखिल के साथ रंजिश चल रही थी। निखिल ने पुलिस को बताया कि यदि वह विकेश को नहीं मारता तो वह उसका गेम कर देता। लंबे समय से विकेश और निखिल के बीच विवाद चल रहा था। विकेश अक्सर उसे मारने की धमकी देता था। विगत 13 अगस्त को सुबह निखिल अपने दोस्त के साथ हिवरीनगर जा रहा था। इसी दौरान विकेश ने उसका रास्ता रोका।

यह भी पढ़ें: नागपुर में गैंगवार में अपराधी की हत्या, हथियार से वार कर पत्थर से कुचला

सम्बंधित ख़बरें

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’

कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग

धारदार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। नंदनवन पुलिस ने विकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। तब से निखिल उससे बदला लेने की फिराक में था। जेल से छूटकर आने के बाद विकेश फिर पडोलेनगर झोपड़पट्टी में सक्रिय हो गया था। रविवार को दोपहर 3 बजे वह अपने दोस्त से मिलने गया था।

यह भी पढ़ें: नागपुर में सड़क दुर्घटना में युवा इंजीनियर की मौत, साथी भी गंभीर जख्मी हुआ

इसी दौरान निखिल और उसके साथियों ने घेरकर विकेश पर हथियारों से हमला कर दिया। पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने विकेश की पत्नी कोमल की शिकायत पर मामला दर्ज कर देर रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए।

4 arrested in vikas jadhav murder case in nagpur 4 days of pcr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2024 | 11:36 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.