-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 2 Who Robbed Bullion Trader Arrested
Nagpur News: सराफा व्यापारी को लूटने वाले 2 धरे गये, LCB पथक को मिली कामयाबी
- Written By: नवभारत डेस्क

(फाइल फोटो)
नागपुर. एमआईडीसी बोरी थाना अंतर्गत टाकलघाट के सराफा व्यापारी की कार रोककर आभूषणों से भरा बैग लूटने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में नागपुर ग्रामीण के एलसीबी पथक को सफलता मिली. पथक ने दोनों आरोपियों के पास से लूटे गये आभूषणों समेत कुल 48,62,540 का माल भी बरामद किया. जानकारी अनुसार बूटीबोरी टाकलघाट बाजार के अतुल ज्वेलर्स के मालिक अतुल रामकृष्ण शेरेकर 2 दिसंबर की रात करीब 9 बजे के आसपास अपनी दूकान बंद कर सोने-चांदी के आभूषण बैग में रखकर कार से अपने गांव खापरी मोरेश्वर जाने के लिए निकले. इस बीच रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने अतुल की कार को टक्कर मारकर रोका और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर कार में से सोने-चांदी व नकद पैसों से भरा बैग लेकर भाग गये.
अतुल ने एमआईडीसी बोरी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने नागपुर की उपविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा गायकवाड़ को एमआईडीसी बोरी और बूटीबोरी पुलिस के 2 जांच पथक तैयार करने को कहा. स्थानीय अपराध शाखा के 4 विशेष पथक तैयार कर आरोपियों की तलाश में जुटा. जांच के दौरान एलसीबी के पथक को शुक्रवार को दोनों आरोपियों की लीड मिली. आरोपी राहुलनगर बस्ती, सोमलवाड़ा में एक घर में होने की गुप्त जानकारी मिली. पथक राहुलनगर बस्ती में जाकर कृष्णा उर्फ जॉन तिवड़ूजी पंचेश्वर (27), श्रमिक नगर हनुमान मंदिर समीप परसोड़ी, वर्तमान में राहुलनगर निवासी और अशोक कोंदू चौधरी (24), श्रमिकनगर परसोड़ी रेलवे लाइन समीप, खापरी निवासी को हिरासत में लिया.
दोनों से पूछताछ करने में दोनों ने सराफा व्यापारी को लूटने की बात कबूली. जांच में पुलिस ने आरोपियों के पास से 729.700 ग्राम सोने के आभूषण, कीमत 40,59,120 रुपये, चांदी के 7,30,000 रुपये के आभूषण तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोपेड क्रं. एमएच-31/डीएफ-8234, दो मोबाइल, नकद 3,420 रुपये समेत कुल 48,62,540 रुपये का माल बरामद किया. उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार व अपर पुलिस अधीक्षक संदीप पखाले, नागपुर विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में पथक के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, महादेव आचरेकर, भीमाजी पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक राजीव कर्मलवार, पुलिस उपनिरीक्षक आशीष मोरखेडे, बट्टूलाल पांडे और उनके सहयोगी पथक ने की.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
नियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
जेल में बंद था मास्टर माइंड जॉन
वारदात का मुख्य आरोपी जॉन यह कुछ दिन पूर्व चोरी के मामले में नागपुर के सेंट्रल जेल में कैद था. जेल में उसकी मुलाकात शुभम नामक आरोपी के साथ हुई. शुभम ने जॉन को बताया कि टाकलघाट बाजार का सराफा व्यापारी अतुल रोज रात को दूकान बंद करके आभूषण और कैश बैग में डालकर घर ले जाता है. उसको लूटने से बड़ा माल हाथ लग सकता है. जेल से छूटने के बाद जॉन ने अपने बचपन के दोस्त अशोक चौधरी को साथ लिया. दोनों ने अतुल को लूटने की योजना बनाई. इसके लिए जॉन ने अक्टूबर माह में प्रतापनगर थाना हद से एक गाड़ी चोरी की. वह गाड़ी अशोक को दी. इसके बाद तय योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया.
2 who robbed bullion trader arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMउज्जैन में रिश्तों की मिसाल, ससुर ने विधवा बहू को बनाया बेटी; खुद मंडप में बैठकर किया ऐतिहासिक कन्यादान
Jul 08, 2026 | 06:45 PMविपक्ष पर CM योगी का जोरदार हमला, बोले- समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को आर्दश मानते
Jul 08, 2026 | 06:45 PMकृत्रिम पैर के सहारे अमरनाथ यात्रा पर निकली महिला, वायरल VIDEO देख लोग बोले- ‘हौसले को सलाम’
Jul 08, 2026 | 06:42 PMमनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से सदमे में परिवार, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
Jul 08, 2026 | 06:36 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














