नागपुर के इतवारी रेलवे स्टेशन के पास शालीमार एक्सप्रेस के साथ हादसा, पटरी से उतरे 2 डिब्बे
मंगलवार को नागपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कलमना स्टेशन के पास कुर्ला से शालीमार जा रही शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। अच्छी यह है कि इस दुर्घटना में एक भी यात्री हताहत नहीं हुआ।
- Written By: आकाश मसने
पटरी से उतरी शालीमार एक्सप्रेस (सोर्स: वीडियो)
नागपुर: मंगलवार को नागपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कलमना स्टेशन के पास कुर्ला से शालीमार जा रही शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। अच्छी यह है कि इस दुर्घटना में एक भी यात्री हताहत नहीं हुआ। इस हादसे की वजह से हावड़ा-मुंबई रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस के एस-2 और पार्सल वैन के कुल आठ पहिए नागपुर के पास कलमना स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2:10 बजे तब हुआ जब ट्रेन इतवारी से कविनगर लाइन पार कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त ट्रेन में कई यात्री सवार थे। इनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। दोपहर का समय होने के कारण कुछ देर पहले ही यात्री खाना खाकर बैठे ही थे कि यह हादसा हो गया। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री दहशत में आ गए।
#WATCH | Maharashtra: Two coaches of a train (18029) CSMT Shalimar Express derailed near kalamna station near Nagpur. No injuries have been reported. Restoration work is underway. pic.twitter.com/fmCBf0c4N7 — ANI (@ANI) October 22, 2024
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर यूनिवर्सिटी के टाइमटेबल पर विवाद, एक ही तारीख पर कई परीक्षाएं, विद्यार्थियों के सामने संकट
ध्वनि प्रदूषण पर अदालत गंभीर, बिना अनुमति चल रहे लॉन्स को नोटिस; मांगे दस्तावेज
जून तक पालन करो वरना जुर्माना, स्कूल बस सुरक्षा नियमों पर हाई कोर्ट सख्त, 90 स्कूलों को चेतावनी
टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, खडका गेट हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मासूम भी शामिल
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नागपुर के निकट कलमना स्टेशन के पास ट्रेन (18029) सीएसएमटी शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:– मुंबई में BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक संदीप नाईक ने ज्वाइन की शरद पवार की एनसीपी
रेलवे बचाव दल ने शुरू किया राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और ट्रेन को पटरी पर लाने का काम शुरू किया। शाम तक स्थिति पर काबू पा लिया गया और ट्रेन को पटरी पर लाया गया। फिलहाल रेलवे ने इस घटना की वजह जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं। यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह घटना रेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
यह भी पढ़ें:– बंबई उच्च न्यायालय ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी को दी जमानत, फिर भी जेल से बाहर नहीं आएंगे सचिन वाजे, जानिए पूरा मामला
