Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: 108 किलो गांजा तस्करी मामला, ओडिशा का ‘वाट्सएप भाई’ भी गिरफ्तार, ऐसे करता था सप्लाई

Nagpur Crime: नागपुर पुलिस ने 108 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की। नागपुर पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर ओडिशा में रह रहे वाट्सअप भाई को भी अपने शिकंजे में ले लिया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 08, 2025 | 10:19 PM

गांजा तस्कर गिरफ्तार (कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: कलमना पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर गांजा की तस्करी करने वाले विक्रेता और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जिससे ओडिशा से शहर में गांजा सप्लाई करने वाले ‘वाट्सएप भाई’ का पता चला। तत्काल एक टीम ओडिशा रवाना हुई और उसे भी गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया। पकड़ा गया आरोपी बिसनाथपुर, संभलपुर निवासी बुलबुल उर्फ वाट्सएप भाई सुकांता प्रधान (24) बताया गया।

2 दिन पहले पुलिस ने सूर्योदयनगर, नरसाला रोड निवासी पलाश विद्याधर वानखेड़े (31) और आनंदनगर, बिनाकी निवासी अविनाश संजय ढोके (34) को 108 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। उनसे ट्रक और एसयूवी गाड़ी भी जब्त की थी। न्यायालय ने उन्हें 9 जून तक पुलिस हिरासत मंजूर की थी।

ऐसे होता था गांजा स्पलाई

जांच में सामने आया कि अविनाश अपने ट्रक में माल लेने के लिए ओडिशा जाता था। माल के बीच वह गांजा की बोरी रखकर नागपुर आता था। यह माल उसे पलाश को पहुंचाना होता था। पलाश उसे प्रति किलो 1,000 रुपये भाड़ा देता था। पुलिस ने पलाश से पूछताछ की तो उसने ‘वाट्सएप भाई’ का नाम बताया। वह ‘वाट्सएप भाई’ से फोन पर संपर्क में रहता था। उनकी सभी डील वाट्सएप पर ही होती थी। समय गंवाए बिना डीसीपी निकेतन कदम ने कलमना पुलिस को तत्काल उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

इंस्पेक्टर प्रवीण काले, पीएसआई संतोषकुमार रामलोड, हेड कांस्टेबल रवि शाहू, प्रदीप पवार, मंगेश लोही, संदीप ढाले और संतोष पांडे तुरंत ओडिशा रवाना हो गए। जोन 5 की साइबर टीम के कांस्टेबल सचिन टांगले और आशीष पिपरहेटे की मदद लेकर पुलिस ने ‘वाट्सएप भाई’ का लोकेशन हासिल किया। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।

राज से युति के लिए ‘मातोश्री’ पर हुई बैठक! अनिल परब को मिली बड़ी जिम्मेदारी, खैरे ने किया खुलासा

12 जून तक पुलिस हिरासत

अदालत ने ‘वाट्सएप भाई’ को 12 जून तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि पलाश खुद नशेड़ियों को माल नहीं बेचता था। शहर के गांजा विक्रेता उससे थोक में माल खरीदते थे। उससे माल खरीदने वाले अन्य गांजा विक्रेताओं की भी जांच चल रही है। इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

108 kg drugs smuggling case odisha whatsapp bhai arrested supply chain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 10:19 PM

Topics:  

  • Crime
  • Drugs Smuggling
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

राष्ट्रसंत ने बढ़ाए मानवतावादी विचार, नागपुर विवि पहुंची श्री गुरुदेव क्रांतिज्योत यात्रा का स्वागत

2

Nagpur News: कुर्की आदेश पर रोक लगाने से इनकार, सुपरर्ब हाइजेनिक की हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

3

फुटपाथ के भरोसे चल रहे बियर बार, न जब्त होते वाहन, ड्रंकन ड्राइव की कार्रवाई भी नहीं

4

Nagpur News: अभी भी 21 फीसदी खाली हैं बड़े सिंचाई प्रकल्प, मध्यम व लघु प्रकल्पों की स्थिति संतोषजनक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.