-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Violences Main Accuseds Family Makes Serious Allegation Says Nmc Took Revenge Action
नागपुर हिंसा के आरोपी के परिजन का संगीन आरोप, बोले- NMC ने की ‘बदले की कार्रवाई’
- Written By: राहुल गोस्वामी
Nagpur News : नागपुर में 17 मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी यूसुफ शेख के भाई ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने सभी वैध दस्तावेज और निर्माण की स्वीकृति होने के बावजूद उनके घर के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया।

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी के परिजन का संगीन आरोप
नागपुर: नागपुर में 17 मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी यूसुफ शेख के भाई ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने सभी वैध दस्तावेज और निर्माण की स्वीकृति होने के बावजूद उनके घर के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। अयाज़ शेख ने दावा किया कि उनके भाई यूसुफ शेख का मकान कानूनी रूप से बना हुआ है, लेकिन नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने सोमवार को उसकी बालकनी को “अवैध” बताकर ढहा दिया।
वहीं अयाज़ ने इस कार्रवाई को “बदले की कार्रवाई” करार दिया। बम्बई हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने यूसुफ शेख और सांप्रदायिक हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए इस तोड़फोड़ पर रोक लगा दी। अधिकारियों ने इस बाबत दावा किया कि फहीम खान का दो मंजिला घर अवैध तरीके से बना था इसलिए उसे पूरी तरह गिरा दिया गया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
सलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
अकोला: बर्खास्त शिक्षक को हाई कोर्ट जाना पड़ा महंगा, याचिका हुई खारिज; 50 हजार रुपये का जुर्माना
नवभारत विशेष: असहमति के अधिकार बिना अधूरा है लोकतंत्र, बॉम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
वहीं, यूसुफ शेख के महल गेट क्षेत्र स्थित मकान हाई कोर्ट के हस्तक्षेप और बुलडोजर से गिराए जाने पर उसकी रोक के बाद बच गया। इस रोक के बाद अयाज़ शेख ने आरोप लगाया कि नागपुर नगर निगम ने ‘बदले की कार्रवाई’ की। तोड़फोड़ रुकने के बाद अयाज़ शेख ने मीडिया से कहा, “हमारा दंगों से कोई संबंध नहीं है। यह संपत्ति मेरे पिता की थी और 1970 के दशक से इसका मालिक मैं हूं। हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और हमारे इलाके में हिंदू-मुसलमान साथ रहते हैं।”
अयाज़ शेख ने बताया कि नगर निगम ने घर के “अवैध” हिस्से को तोड़ने के संबंध में शनिवार को एक नोटिस जारी किया था जिसे घर की दीवार पर चिपका दिया गया था। उन्होंने कहा, “मैंने नगर निगम के कर्मचारियों को संपत्ति के दस्तावेज और भवन निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र दिखाए। उन्होंने हमें कहा कि ये दस्तावेज सिविल लाइंस स्थित एनएमसी कार्यालय में सत्यापन के लिए जमा करें। जब हम वहां पहुंचे, तो उन्होंने हमारे दस्तावेज लेने से इनकार कर दिया।”
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने यह भी बताया कि, “इसके बावजूद, हमने दस्तावेज डाक के माध्यम से एनएमसी को भेज दिए। हम सोमवार को फिर से NMC कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक वे तोड़फोड़ का आदेश जारी कर चुके थे।” अयाज़ शेख ने दावा किया कि जब एनएमसी को पता चला कि उनके परिवार ने उच्च न्यायालय का रुख किया है और कार्रवाई पर रोक की मांग की है तो निगम ने तोड़फोड़ की प्रक्रिया तेज कर दी और मकान का एक हिस्सा ढहा दिया।
इस बाबत अयाज़ शेख ने कहा कि, ” हाई कोर्ट ने इस पर NMC को फटकार लगाते हुए तोड़फोड़ पर रोक लगा दी लेकिन हमारी आर्थिक और सामाजिक छवि को बहुत नुकसान हुआ है।” नागपुर में हिंसा तब भड़की थी जब यह अफवाह फैल गई कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान आयत लिखी हुई ‘चादर’ जला दी गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nagpur violences main accuseds family makes serious allegation says nmc took revenge action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PM₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Jul 08, 2026 | 06:00 PMशिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Jul 08, 2026 | 05:55 PMNCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
Jul 08, 2026 | 05:50 PMदिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
Jul 08, 2026 | 05:50 PMसमुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Jul 08, 2026 | 05:49 PMश्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














