Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर हिंसा: महल के बाद हंसपुरी में घमासान उपद्रव, मामले पर गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने दी यह बड़ी जानकारी

नागपुर के महल क्षेत्र में दो समूहों के बीच पहले हुई झड़प के बाद हंसपुरी इलाके में हिंसा भड़क उठी शहर में हिंसा के बीच अब निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने यह बड़ी जानकारी है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 18, 2025 | 11:12 AM

हंसपुरी में घमासान उपद्रव, जानें क्या बोले योगेश कदम

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: जहां एक तरफ नागपुर के महल क्षेत्र में दो समूहों के बीच पहले हुई झड़प के बाद हंसपुरी इलाके में हिंसा भड़क उठी, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की, वाहनों को आग लगा दी और पथराव किया। इससे शहर में तनाव पहले से ही बढ़ गया था। शहर में हिंसा के बीच अब निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

हंसपुरी इलाके में एक और झड़प के बाद यह निर्णय लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल ने बताया कि शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (मजिस्ट्रेट को तुरंत प्रभाव से मामलों में तत्काल निवारक आदेश जारी करने का अधिकार देना, ताकि बाधा, मानव जीवन को खतरा, अशांति या दंगे को रोका जा सके, और इसे व्यक्तियों, विशिष्ट क्षेत्रों या आम जनता पर निर्देशित किया जा सकता है) लागू कर दी गई है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

मेडिकल अस्पताल बना सहारा, 40 लावारिस मरीजों को परिवार से मिलाया, हर महीने 8 से 10 मरीजों को मिलती नई जिंदगी

पानी की किल्लत से राहत, काटोल तहसील बना राज्य का पहला अभिनव मॉडल, 75 दिनों में 100 वनराई बांध

मांगरूड में अवैध उत्खनन का बड़ा खुलासा, केजीएन स्टोन क्रशर पर रॉयल्टी चोरी का आरोप

परिवार के लिए छोड़ा घर…कर्ज से शुरू किया कारोबार, अब मिला पद्मश्री पुरस्कार; जानें कौन हैं सत्यनारायण नुवाल

वहीं इस मामले पर महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने बताया है कि हिंसा की वजह पता नहीं चली है। अभी तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । मामले की जांच चल रही है। कुछ लोग ग्रुप में आए और वहां हंगामा हुआ। दो-तीन लोगों की चोट लगी है, लेकिन वह गंभीर नहीं है। योगेश कदम ने कहा कि, “हिंसा के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है। अब तक 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में 12-14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 2-3 नागरिकों को भी चोटें आई हैं। हम घटना के पीछे के कारण का पता लगाएंगे। कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

#WATCH | Mumbai | On Nagpur violence, Maharashtra MoS Home Yogesh Kadam says, “The reason behind the violence has not been found yet. 47 people have been detained so far. 12-14 police personnel were injured in the incident. 2-3 civilians also received injuries. We will find the… pic.twitter.com/Kkp9a2gpjT — ANI (@ANI) March 18, 2025

महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि बीते सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में तब हिंसा भड़क उठी जब अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान धर्मग्रंथ जलाया गया है। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिससे छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पुराने भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच एक और झड़प हुई। अनियंत्रित भीड़ ने कई वाहनों को जला दिया और इलाके में घरों तथा एक क्लिनिक में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने महल इलाके के विभिन्न इलाकों में तलाश अभियान के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागपुर से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिंसा के मद्देनजर शांति और सद्भाव की अपील की है।

Nagpur violence lot of commotion in hanspuri know what minister of state for home yogesh kadam said on the matter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2025 | 11:11 AM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Nagpur Violence
  • Yogesh Kadam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.