नागपुर: मौदा में सीमेंट ब्रिक्स बनाने की फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट, 1 की दर्दनाक मौत, 9 घायल
नागपुर के मौदा तालुका के जुन्नर गांव में आज सुबह तीन बजे एक फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है, जबकि 9 लोग घायल हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
फोटो- नवभारत मीडिया
नागपुर: महाराष्ट्र से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां उपराजधानी नागपुर की सीमेंट ईंटे बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार तड़के तीन बजे नागपुर जिले के मौदा तालुका के जुन्नर गांव का है, जहां एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। बताया गया कि इस कंपनी मे करीब 50 कामगार काम करते हैं।
मिली खबर के अनुसार श्री जी ब्लॉक नाम की एक निजी कंपनी बड़ी सीमेंट ब्रिक्स बनाती है। इसी फैक्ट्री में अचानक आज सुबह विस्फोट हो गया है। इस भयंकर हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और 9 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है। मृतक का नाम नंदकिशोर करांडे बताया जा रहा है। यह धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री ही ध्वस्त हो चुकी है।
बताया गया कि, श्री जी ब्लॉक नाम की एक निजी कंपनी में सीमेंट की ईंटें बनती हैं। इसके एक भट्टे में ‘बॉयलर’ फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस नेृ बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में बच्चू काडू की बड़ी मांग; सरकार किसान Kisan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
भंडारा में रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी, लाखों के वाहन और रेत जब्त
156 हिरासत में तो सिर्फ 78 पर ही एक्शन क्यों? पुणे रेव पार्टी कांड में NCP नेता रोहिणी खड़से का पुलिस पर हमला
गंगाझरी ग्राम पंचायत में करोड़ों के गबन का आरोप, ग्रामीणों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
इस घटना में कारखाने के पास स्थित 6 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा 3 बकरियां भी मर गईं। घटना के कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक कर्मी और उद्योग विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में मृतक के परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। पुलिस के अनुसार, घायल श्रमिक जुल्लार, वडोदा और रणमंगली गांवों के थे।
