नागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
Nagpur Murder Case: नागपुर के राजीवनगर में नशे में धुत प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर हत्या, राजीवनगर घटना,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Crime News: नागपुर एमआईडीसी थानांतर्गत राजीवनगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई। शराब के नशे में धुत प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से कुछ समय के लिए परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
कुछ लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतक राजीवनगर निवासी अनिता विनोद नरगड़े (42) बताई गई। आरोपी शुभम दीपक सावंत (32) पुलिस की गिरफ्त में है।
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
अनिता का विवाह यवतमाल में हुआ था। पारिवारिक कलह के चलते अनिता ससुराल छोड़कर मायके आ गई। लगभग 8 महीने पहले उसे एक स्कूल बस में कंडक्टर की नौकरी मिल गई। उसी बस के चालक शुभम से अनिता की दोस्ती हो गई। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में सिन्नर औद्योगिक वसाहत घोटाला: चेयरमैन नामकर्ण आवारे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी कल्पना खरात फरार; जांच तेज
नवी मुंबई में बनेगा भारत-अफ्रीका इंटरनेशनल बिजनेस हब, CIDCO और AIEF के बीच हुआ बड़ा समझौता; जानें पूरा प्लान
‘मिशन 100 डे’ के तहत अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस; आयुक्त ने अवैध निर्माणों पर तुरंत तोड़ू कार्रवाई के आदेश
नागपुर में ईंधन बचत की अपील का असर, महावितरण ने अपनाए ई-वाहन; जेडपी कर्मी करेंगे बस-मेट्रो सफर
कुछ महीने पहले शुभम ने स्कूल बस की नौकरी छोड़ दी और टुक चलाने लगा। इस वजह से उसका और अनिता का मिलना-जुलना और बातचीत कम हो गई थी। शुभम को लगा कि अनिता उसे नजरंदाज कर रही है। वह अनिता पर मनगढ़ंत आरोप भी लगाता था। इस वजह से दोनों में विवाद हुआ था।
शराब के नशे में किया हमला
शनिवार की रात अनिता राजीवनगर के झंडा चौक से घर जा रही थी। इसी दौरान शुभम अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। उसने अनिता को गालियां देते हुए उस पर चाकू से वार कर दिए, अनिता वहीं गिर गई। स्थानीय नागरिकों ने शुभम को पकड़ लिया, वह शराब के नशे में धुत था।
मौके पर मौत, इलाके में तनाव
नागरिकों ने उसकी जमकर धुनाई की। अनिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डीसीपी एस। ऋषिकेश रेड्डी और एमआईडीसी के थानेदार गोकुल महाजन मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:-HSC रिजल्ट 2026: नागपुर विभाग भले पीछे, लेकिन सिटी टॉपर्स ने 97%+ अंकों से रचा सफलता का नया इतिहास
पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन नशे में होने के कारण वह हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहा था। देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।
