नागपुर मेंटल हॉस्पिटल में मधुमक्खियों का हमला, 1 मरीज की मौत, 38 हुए घायल, मची अफरा-तफरी
Psychiatric Hospital Bee Swarm: नागपुर के प्रादेशिक मनोरुग्णालय में मधुमक्खियों के हमले से 1 मरीज की मौत और 38 घायल। भोजन के दौरान अचानक हुए हमले से परिसर में दहशत फैल गई।
- Written By: प्रिया जैस
मधुमक्खियों का हमला (AI Generated Photo)
Nagpur Bee Attack: मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में सामने आती हैं लेकिन इस बार सिटी के भीतर ही मामला सामने आया है। मानकापुर स्थित प्रादेशिक मनोचिकित्सालय का परिसर काफी विस्तारित है। यहां वृक्षों की भरमार है। साथ ही कुछ हिस्से में खेती भी जाती है। यही वजह है कि वृक्षों में मधुमक्खियां छत्ते बनाती हैं।
गुरुवार को अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में 60 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 38 मरीजों सहित 2 कर्मचारी भी घायल हो गये। इस घटना के बाद मरीजों के साथ ही कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
भोजन करते समय हमला
बताया गया कि गुरुवार को दोपहर के वक्त मरीज भोजन कर रहे थे। तभी भिनभिनाती हुईं मधुमक्खियां चारों ओर दिखाई दीं। ऊपरी सतह पर काली चादर जैसी बिछ गई। मरीज खुद को बचाने की कोशिश करते, उससे पहले मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 60 वर्षीय मरीज किसन विलास की मृत्यु हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा बजट पर आचार संहिता की मार, नई योजनाओं पर रोक; MLC चुनाव ने बिगाड़ा सियासी गणित
नागपुर में आवारा कुत्तों पर सख्ती, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद; एक्शन मोड में मनपा
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
दरअसल किसन श्वसन रोग से पीड़ित था। हमले की वजह से वह घबरा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके साथ ही 38 मरीजों को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। सेवा में कार्यरत 2 कर्मचारी भी घायल हो गए।
यह भी पढ़ें – पारशिवनी–कन्हान–कांद्री में सुलगा चुनावी माहौल, दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा का सवाल, कौन मारेगा बाजी?
बचाव नहीं कर सके मरीज
सभी मरीज मनोरोगी होने से उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया, साथ ही बचाव के प्रयास करने में भी असफल रहे। कुछ तो दौड़ भी नहीं सकते थे। वहीं कुछ एक दूसरे को ही देखते रहे। शोर मचाने की भी हिम्मत नहीं हो सकी। करीब आधे घंटे तक मधुमक्खियों का हमला जारी रहा।
कर्मचारी यहां-वहां भागते रहे, साथ ही कार्यालयों के खिड़की-दरवाजे बंद कर दिये। इस घटना के बाद परिसर में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों के साथ ही यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों में भी घबराहट का माहौल देखने को मिला।
