- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Kabaddi Tournament 2026 Sunetra Pawar Sports Policy
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
Nagpur State Level kabaddi: नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। सुनेत्रा पवार ने खेल में आधुनिक तकनीक अपनाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पर जोर दिया।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर, कबड्डी प्रतियोगिता,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Sports Policy Maharashtra: नागपुर कबड्डी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिके रहने के लिए आधुनिक तकनीकी दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता है। यह बात उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री सुनेत्रा पवार ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कही। यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 4 मई 2026 तक सेवानंद विद्यालय, कोराडी में आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर पवार ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस स्पर्धा का आयोजन क्रीड़ा व युवा सेवा संचालनालय नागपुर विभाग, एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ विदर्भ और नागपुर ग्रामीण कबड्डी एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में सुनेत्रा पवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कबड्डी न केवल एक खेल है बल्कि यह संस्कृति, शिष्टाचार और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नई खेल नीति की जानकारी भी दी।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
French Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
इस अवसर पर राज्य के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे जिनमें राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वा उद्योग मंत्री संजय सावकारे शामिल थे। चंद्रशेखर बावनकुले ने इस टूर्नामेंट को ऑर्गनाइज करने की कोशिशों की तारीफ करते हुए कहा, ‘ऐसे कॉम्पिटिशन राज्य के खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर छलांग लगाने के लिए इंस्पायर करते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों से खुद को साबित करने की अपील की। डॉ. पंकज भोयर ने कहा, ‘यह कॉम्पिटिशन विदर्भ के लाल मिट्टी के खेल को मॉडर्न बनाने में मदद कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कॉम्पिटिशन जरूरी हैं।’
संजय सावकारे ने देसी खखेलों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि कबड्डी स्किल, डिसिप्लिन और टीम स्पिरिट का खेल है। इसे इंटरनेशनल लेवल पर और अच्छे से पहुंचना चाहिए, इस मौके पर इंटरनेशनल बॉक्सर अल्फिया पठान और राजेंद्र साप्ते को सम्मानित किया गया।
यह रहे विशेष आकर्षण
स्पर्धा स्थल पर बनाए गए भय शिवसृष्टि और छत्रपति शिवाजी महाराज के आवारूद पुतले ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इतिहास के महत्व को देखते हुए खिलाड़ियों की गैलरी को प्रमुख किलों के नाम पर रखा गया। योगा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन और लेजर शो ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
यह भी पढ़ें:-लंबी दूरी की परेशानी खत्म? नागपुर-वाराणसी ट्रेन की मांग फिर तेज, कर्मचारियों की रेल मंत्री से अपील
नागपुर टीम हारीः उद्घाटन के बाद हुए मुकाबलों के पुरुष में नाशिक ने नालपुर करे 47-45 से हराया अमरावती को नांदेड़ से 24-49 से हार मिली, बालिका वर्ग में नागपुर ग्रामीण को नांदेड़ ने 23-44 से मात दी, जबकि नागपुर शहर को पालघर ने 39-47 से हराया।
Nagpur kabaddi tournament 2026 sunetra pawar sports policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM











