नागपुर जिला नियोजन समिति में सदस्यों की नियुक्ति, भाजपा समेत सहयोगी दल शामिल; कई नेताओं को मौका
Nagpur District Planning Committee: नागपुर जिला नियोजन समिति के लिए नए सदस्यों की नियुक्ति की गई, जिसमें विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को शामिल कर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर जिला नियोजन समिति,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Govt Appointments: राज्य सरकार के नियोजन विभाग ने जिला नियोजन समिति नागपुर के लिए सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। दक्षिण नागपुर के विधायक मोहन मते व काटोल के विधायक चरण सिंह ठाकुर के साथ ही उदय सिंह उर्फ गज्जू यादव को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति में 2 नामनिर्देशित सदस्यों के अलावा 4 मनोनीत सदस्य व 14 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
सदस्य नियुक्ति में भाजपा के साथ महात्युति में शामिल पार्टी के लोगों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। शिवसेना शिंदे के जिला ग्रामीण पदाधिकारी राजू हरणे व राकांपा सुनेत्रा के जिला अध्यक्ष राजाभाऊ टांकसाले को मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा राकों के शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर व शिवसेना शिंदे के जिला प्रमुख सूरज गोजे को विशेष निमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। मनोनीत सदस्यों में अविनाश खडतकर, धनंजय बापट व निमंत्रित सदस्यों में उकेश चव्हाण, आदर्श पटले, नितिन महाजन, दिवाकर पाटने, प्रकाश राऊत, किशोर पाटिल, अमर टिचकुले, लहूकुमार बेहते, श्रीकांत शिवणकर, विनोद सातंगे, अनीता जाधव का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
देश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Nagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार
Sambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
मुंह में कपड़ा और नाक में च्युइंग गम… IIIT छात्र की मौत के तरीके से पुलिस दंग, परीक्षा तनाव पर उठे सवाल
पालक मंत्री अध्यक्ष व कलेक्टर सचिव
बताते चलें कि जिला नियोजन समिति के माध्यम से जिले के विकास का वार्षिक मास्टर प्लान (आराखडा) तैयार किया जाता है। पालक मंत्री इस समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी सचिव होते हैं।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में ‘मिशन 100 डे’, मनपा-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार
ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्रों में विविध विकारा के कार्य डीपीसी फंड के माध्यम से किया जाता है जो इस समिति की निगरानी में होता है, नगर परिषद, नगर पंचायत सहित अन्य स्थानीय निकाय संस्थाओं के साथ समन्वय करके यौजनाओं पर अमल किया जाता है। पालक मंत्री चंद्रशेखर बाचनकूले ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि जिले में विकास को गति देंगे।
