- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Auto Rickshaw Protest Fuel Prices Lpg Cng Strike Warning
नागपुर: ऑटो चालकों का सरकार को अल्टीमेटम; ईंधन की कीमतें घटाने और अवैध बाइक टैक्सी पर रोक लगाने की मांग
नागपुर में ऑटो चालकों ने ईंधन दरों में कमी की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी।

Nagpur LPG News: नागपुर शहर में एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोलडीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान ऑटो चालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नागपुर जिला ऑटो चालकमालक महासंघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। महासंघ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी और प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ईंधन दरों में तत्काल कमी और विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण की मांग की।
इस दौरान महासचिव चरणदास वानखेड़े, उपाध्यक्ष जंबू आनंद, सचिव अजय उके और अन्य पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे।व्यवसाय चलाना मुश्किल हो रहामहासचिव वानखेड़े ने बताया कि हाल ही में एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि हुई है जिससे ऑटो चालकों का व्यवसाय चलाना मुश्किल हो गया है। चालक यात्रियों से अधिक किराया नहीं ले सकते जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ रहा है।
इसके अलावा बिना अनुमति चल रहे ईरिक्शा, ईऑटो और अवैध दोपहिया बाइक टैक्सी के कारण वैध ऑटो चालकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कई मांगें रखीं गईं जिनमें ईंधन की कीमतों में कमी, ईरिक्शा और बैटरी चालित वाहनों के लिए स्पष्ट नियम लागू करना, ऑटो फिटनेस नवीनीकरण शुल्क में हुई वृद्धि वापस लेना और ऑटो चालकों के लिए सरकारी एप विकसित करना शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: चांगापुर हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर विशेष ट्रैफिक प्लान; भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
गोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ का कमाल: टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़ा; परामर्श बना आधार
वडसा-लाखांदूर राजमार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत; दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
अमरावती को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा; नवसारी में बनेगा भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कैबिनेट ने दी जमीन को मंजूर
इसके साथ ही ओला, उबर, रैपिडो जैसी कंपनियों के संचालन पर नियंत्रण और अवैध यात्री वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।
पार्किंग और सुविधाओं का मुद्दामहासंघ ने शहर में ऑटो रिक्शा पार्किंग की भारी कमी पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों में नई पार्किंग नहीं बनाई गई, जबकि शहर का विस्तार लगातार हो रहा है। महासंघ ने कम से कम 500 नई पार्किंग बनाने और बंद की गई पार्किंग को फिर से शुरू करने की मांग की है।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो राज्यव्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Nagpur auto rickshaw protest fuel prices lpg cng strike warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, गोलू पंडित को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, नहीं मिले कोई सबूत
Apr 01, 2026 | 08:41 PMExplainer: क्या ट्रंप क्यूबा में ‘वेनेजुएला मॉडल’ दोहराना चाहते हैं? जानिए अमेरिका का पूरा प्लान
Apr 01, 2026 | 08:40 PMऋषभ पंत को भारी पड़ा मिचेल मार्श का जीवनदान! अपनी ही गलती का हुए शिकार, DC के खिलाफ फेल रहे लखनऊ के कप्तान
Apr 01, 2026 | 08:37 PMमैं निर्दोष हूं…झिरवल ने फोन पर दी सुनेत्रा को सफाई, करुणा ने लगाया धनंजय पर साजिश रचने का आरोप
Apr 01, 2026 | 08:33 PMIncome Tax: आज से लागू हुआ नया नियम, सैलरी स्ट्रक्चर और टैक्स छूट में हुए बड़े बदलाव, जानें सबकुछ
Apr 01, 2026 | 08:30 PMसंगीत की दुनिया का मजेदार राज, मन्ना डे को मदन मोहन ने ‘रिश्वत’ देकर बनवाया क्लासिक गाना, जानें पूरी कहानी
Apr 01, 2026 | 08:27 PMMI से किया ट्रेड, मैच में फिर भी नहीं मिली जगह, अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने इम्पैक्ट प्लेयर तक नहीं माना
Apr 01, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














