- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nafed Chana Procurement Stalled E Samruddhi Portal Wardha
ई-समृद्धि पोर्टल बंद, वर्धा में नाफेड चना खरीदी ठप; भुगतान और बिक्री दोनों अटकी
Wardha NAFED Procurement: वर्धा में ई-समृद्धि पोर्टल बंद होने से नाफेड की चना खरीदी ठप पड़ गई है। 882 किसान उपज बेचने की प्रतीक्षा में हैं, जबकि करोड़ों का भुगतान अटका है।
- Written By: अंकिता पटेल

चना खरीदी, नाफेड, ई-समृद्धि पोर्टल,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Agricultural Procurement News: वर्धा जिले में नाफेड के माध्यम से की जा रही चना खरीदी एक बार फिर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई है। शासन द्वारा खरीदी की अवधि 29 मई तक बढ़ाए जाने के बावजूद ई-समृद्धि पोर्टल बंद होने से खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है। इससे 882 पंजीकृत किसान अब भी अपनी उपज बेचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि खरीदी हो चुके किसानों के 3 करोड़ 11 लाख 47 हजार 781 रुपये के भुगतान भी अटके हुए हैं।
धीमी खरीदी से किसान परेशान, भुगतान भी लंबित
जानकारी के अनुसार जिले के आष्टी, देवली, कारंजा और वां स्थित नाफेड केंद्रों पर 7 मई तक 1,799 किसानों से 42 हजार 65.70 क्विंटल चना खरीदा गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान अब तक खरीदी से वंचित हैं। भुगतान लंबित रहने से किसानों की आर्थिक परेशानी बढ़
गई है। इस वर्ष 1 मार्च से चना पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी।
जिले के चारों केंद्रों पर कुल 2,681 किसानों ने पंजीकरण कराया था। खुले बाजार में चने का भाव करीब 5,300 रुपये प्रति क्विंटल था, जबकि शासन ने 5,875 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में पेयजल संकट गहराया, जलशुद्धीकरण केंद्र के बावजूद गंदा पानी; 3 गांवों की सप्लाई ठप
नागपुर रेलवे ट्रैक घटना: ट्रेन के सामने कूदकर 2 अज्ञात युवकों ने दी जान, पहचान में जुटी पुलिस
शरणार्थी से नेतृत्व तक, सिंधी समाज हर क्षेत्र में अग्रणी; नागपुर में बोले सीएम फडणवीस
Maharashtra Weather: 11 मई को बेमौसम बारिश की चेतावनी, जानें कहां होगी उमस, कहां गर्मी और कहां बरसेंगे बादल
अधिक समर्थन मूल्य मिलने की उम्मीद में किसानों ने बड़ी संख्या में नाफेड में पंजीकरण कराया, लेकिन खरीदी प्रक्रिया बेहद धीमी रही। किसानों का आरोप है कि चारदाने की कमी, तकनीकी खराबी, इंटरनेट समस्या और कर्मचारियों की कमी के कारण कई बार खरीदी रोकनी पड़ी।
कई किसानों को स्लॉट मिलने में देरी हुई, जबकि कुछ को बार-बार नई तारीख दी गई। खरीदी बंद होने से ट्रैक्टर और मालवाहक वाहनों से बना लाने वाले किसानों को उपज वापस ले जानी पड़ी, जिससे अतिरिक्त आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
किसानों की आर्थिक स्थिति डगमगाई
पिछले सप्ताह खरीदी बंद होने के बाद किसानों ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद शासन ने 29 मई तक अवधि बढ़ाई, लेकिन ‘कोटा समाप्त’ और पोर्टल बंद होने का कारण बताकर खरीदी फिर रोक दी गई।
यह भी पढ़ें:-वर्धा में पेयजल संकट गहराया, जलशुद्धीकरण केंद्र के बावजूद गंदा पानी; 3 गांवों की सप्लाई ठप
किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन की तैयारी के लिए वे चने की विक्री पर निर्भर थे, लेकिन खरीदी और भुगतान दोनों अटकने से उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। किसानों ने सभी पंजीकृत किसानों का चना तत्काल खरीदने और लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग की है।
Nafed chana procurement stalled e samruddhi portal wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ई-समृद्धि पोर्टल बंद, वर्धा में नाफेड चना खरीदी ठप; भुगतान और बिक्री दोनों अटकी
May 11, 2026 | 08:56 AMMI vs RCB: आखिरी 6 गेंदें और 15 रन…बल्ला टूटा, हौसला नहीं! भूवी के सिक्स और रसिक के डाइव ने बचाई लाज- VIDEO
May 11, 2026 | 08:53 AMStanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
May 11, 2026 | 08:52 AMअरब सागर में जाने से हर साल रुकेगा 200 टन कचरा, माहुल नाले में लगाया गया 57 मीटर लंबा ट्रैस बूम
May 11, 2026 | 08:49 AMवर्धा में पेयजल संकट गहराया, जलशुद्धीकरण केंद्र के बावजूद गंदा पानी; 3 गांवों की सप्लाई ठप
May 11, 2026 | 08:46 AMमध्य प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा राज्य, हर घंटे जा रही एक जान
May 11, 2026 | 08:37 AMThane Metro Line 4 Project: ठाणे मेट्रो-4 परियोजना में फिर देरी, 2027 से पहले सेवा शुरू होने की संभावना कम
May 11, 2026 | 08:36 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM













