नागपुर रेलवे ट्रैक घटना: ट्रेन के सामने कूदकर 2 अज्ञात युवकों ने दी जान, पहचान में जुटी पुलिस

Nagpur Railway Track Incident: नागपुर के सोनेगांव क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिनाख्त और घटना के कारणों की जांच शुरू की है।
Nagpur Railway Track Incident: Two Unidentified Youths End Their Lives by Jumping in Front of Train; Police Working to Establish Identities
नागपुर हादसा, सोनेगांव थाना, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Railway Train Accident: नागपुर शहर के सोनेगांव थाना क्षेत्र में 2 युवकों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में थे। शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो चुके थे। हालत यह थी कि पुलिस को चादरों में अलग-अलग अंगों को बटोरना पड़ा। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी। दोनों की उम्र अंदाजन 25 से 30 वर्ष बताई जा रही। पुलिस ने रेलवे के ट्रैकमैन जगदीश कामड़ी की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

जगदीश वर्धा-नागपुर रेलवे लाइन पर कार्यरत है। शनिवार की रात 9:30 बजे केरला एक्सप्रेस ट्रेन क्र। 12625 वर्धा से नागपुर रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी। उज्ज्वलनगर के समीप अचानक दोनों ट्रेन के सामने आ गए। लोको पायलट ने हॉर्न दिया लेकिन दोनों ट्रैक से हटे नहीं। इस बीच लोको पायलट ने ब्रेक भी लगाए लेकिन गत्ति अधिक होने के कारण ट्रेन रुकी नहीं और दोनों चपेट में आ गए। लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना मिलते जगदीश मौके पर पहुंचे और सिटी पुलिस को जानकारी दी।

ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या की, पहचान में जुटी पुलिस

शव सोनेगाव पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों के टुकड़ों में अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए थे। पुलिस ने शरीर के अंगों को जमा करके पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया।

सोनेगांव के थानेदार नितिन मगर ने बताया कि शवों की हालत इतनी भयानक थी कि उन्हें पहचाना जाना मुश्किल था। ऐसी कोई वस्तु भी पुलिस के हाथ नहीं लगी, जिससे मृतकों की पहचान हो पाए।

लोको पायलट द्वारा दी गई जानकारी से साफ है कि दोनों आत्महत्या करने के इरादे से ही ट्रेन के सामने कूदे। मृतकों की शिनाख्त होने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा, फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com