-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Cjp Workers Protest Outside Abhijeet Dipke House Nepotism Allegations
CJP में बगावत! अभिजीत दिपके के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कोर कमेटी में भाई-भतीजावाद का आरोप
- Written By: आकाश मसने
CJP Workers Protest: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने पार्टी कोर कमेटी में पक्षपात का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर अन्न-जल त्याग दिया।

अभिजीत दिपके के घर के बाहर धरने पर बैठे CJP कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
CJP Workers Protest Outside Abhijeet Dipke House: नीट पेपर लीक को प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के भीतर अंदरूनी कलह और मतभेद अब खुलकर सड़कों पर आ गए हैं। छत्रपति संभाजीनगर में दो कार्यकर्ताओं ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संगठन की कोर कमेटी के गठन में भारी पक्षपात और भाई-भतीजावाद किया जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी की कोर कमेटी बनाने में पक्षपात और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया और जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से जुड़े सभी कोऑर्डिनेटर्स को प्रतिनिधित्व देने की मांग की।
कोर कमेटी में पक्षपात और भाई-भतीजावाद का आरोप
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की सबसे प्रमुख मांग यह है कि जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से जुड़े रहे सभी कोऑर्डिनेटर्स को पार्टी और कोर कमेटी में उचित व समान प्रतिनिधित्व दिया जाए। उनका कहना है कि आंदोलन की नींव रखने वाले और लगातार संघर्ष करने वाले छात्रों व युवा समन्वयकों को दरकिनार करके चुनिंदा लोगों को तरजीह दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सिरफिरे युवक ने रोकी मुंबई लोकल, नालासोपारा-वसई के बीच टला बड़ा हादसा; दिवा फाटक खुलने से 17 ट्रेनें प्रभावित
महिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी! फिर शुरू हुई प्रसूति सहायता योजना; अब प्रसव पर मिलेंगे सीधे ₹25,000
मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत
नागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
Fight within CJP 🤡 CJP volunteers have started an indefinite HUNGER STRIKE right outside Abhijeet Dipke’s house. Abhijeet Dipke, Saurav Das, Ranka, Ratna Singh & Vijeta Dahiya are all Arvind Kejriwal & AAP students 😂#REDMINote17 #cjp_ही_aap_है#CJP #LoveForGalaxyF70Pro pic.twitter.com/PmMmjqN5NR — Utkarsh Singh (@ittz_utkarsh) August 6, 2026
विरोध प्रदर्शन कर रहे CJP कार्यकर्ता मनीष ब्रह्मभट्ट ने अपनी नाराजगी जताते हुए मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि संगठन के भीतर एक ग्रुप बना दिया गया है। हम सभी इस बात पर पूरी तरह सहमत हैं कि अगर देश और संगठन का भला करना है, तो सभी चीजें पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़नी चाहिए।
CJP कार्यकर्ता को आरोप- दोस्तों को मिल रहे पद
मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा कि यह देश का आंदोलन है तो देश में जितने भी लोग पार्टी से जुड़े है उनके मत लेकर निर्णय लिया जाएं। उन्होंने अभिजीत दिपके पर आरोप लगाते हुए कि मेरा दोस्त है इसलिए उसे प्रवक्ता बना दिया जाए। उसकी गर्लफ्रेंड है इसलिए स्पोकपर्सन बना दूं। ये सब नहीं चलेगा। देश में जिन लोगों ने लाठियां खाई हैं। जिन्होंने आंदोलन किया, उन सभी लोगों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: Two CJP workers staged a protest outside the residence of CJP founder Abhijeet Dipke, alleging favouritism and nepotism in the formation of the party’s core committee and demanding representation for all coordinators associated with the… pic.twitter.com/9moLvTtEBP — IANS (@ians_india) August 6, 2026
जब तक लोकतंत्र नहीं, तब तक अन्न-जल त्याग
CJP कार्यकर्ता मनीष ब्रह्मभट्ट ने आगे कहा कि हमें सार्वजनिक रूप से इस तरह का बयान देने की जरूरत नहीं पड़ती और खुद हमें भी ऐसा कदम उठाने पर बहुत बुरा महसूस हो रहा है। लेकिन जब तक हम अपनी आवाज मुखर होकर नहीं उठाते, तब तक हमारी बात को सुना ही नहीं जाता। हमें देर रात करीब 1:00 बजे यह अहसास हुआ कि अब चुप रहना ठीक नहीं है और तभी हमें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
यह भी पढ़ें:- अभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
पारदर्शी फैसले होने तक जारी रहेगा आंदोलन
पारदर्शिता की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता मनीष ब्रह्मभट्ट ने ने ऐलान किया कि आज से हम तब तक के लिए अन्न-जल त्याग रहे हैं जब तक कि लोकतांत्रिक तरीके से पूरी टीम का गठन नहीं हो जाता और संगठन के सभी फैसले पारदर्शी रूप से नहीं लिए जाते। जब तक संगठन में निष्पक्षता नहीं आती, तब तक हम इसे देश का सच्चा आंदोलन नहीं कह सकते।” कार्यकर्ताओं के इस कड़े रुख और अनिश्चितकालीन अनशन के बाद संगठन के भीतर हड़कंप मच गया है।
Cjp workers protest outside abhijeet dipke house nepotism allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य
Aug 06, 2026 | 03:06 PMCJP में बगावत! अभिजीत दिपके के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कोर कमेटी में भाई-भतीजावाद का आरोप
Aug 06, 2026 | 03:04 PMसिरफिरे युवक ने रोकी मुंबई लोकल, नालासोपारा-वसई के बीच टला बड़ा हादसा; दिवा फाटक खुलने से 17 ट्रेनें प्रभावित
Aug 06, 2026 | 02:59 PM‘उद्धव ठाकरे आपसे अच्छे, आपने धोखा दिया’, कुनबी प्रमाण पत्र रद्द होने पर एकनाथ शिंदे पर भड़के मनोज जरांगे
Aug 06, 2026 | 02:55 PMफर्जी पॉकेट गवाह मामले में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा 3 साल के लिए डिमोट
Aug 06, 2026 | 02:53 PMमहिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी! फिर शुरू हुई प्रसूति सहायता योजना; अब प्रसव पर मिलेंगे सीधे ₹25,000
Aug 06, 2026 | 02:52 PM11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस, अब सालाना 28.5 लाख की कमाई का दावा; पोस्ट हुआ वायरल
Aug 06, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












