Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC Mission: 2030 तक मुंबई को रेबीज मुक्त बनाने का लक्ष्य, 1 लाख से ज्यादा कुत्तों का टीकाकरण

Mumbai News: BMC ने 2030 तक मुंबई को रेबीज मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। अब तक 1 लाख से ज्यादा कुत्तों का टीकाकरण हो चुका है। लाखों लोगों को जागरूक कर यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 28, 2025 | 07:19 AM

विश्व रेबीज दिवस 2025 (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

World Rabies Day 2025: बीएमसी ने साल 2030 तक मुंबई को पूरी तरह रेबीज मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में बीएमसी प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेबिज उन्मूलन अभियान शुरू किया है। वर्ष 2023 से अब तक 1 लाख से ज्यादा कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। यह कदम न केवल जानवरों बल्कि इंसानों की सुरक्षा के लिए भी बेहद अहम है।

हर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है और इसी अवसर पर बीएमसी ने अपनी उपलब्धियां और भविष्य की रणनीति साझा की। प्रशासन का कहना है कि मुंबई को रेबीज मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र और व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है।

डिजिटल ट्रैकिंग से अभियान को मिली रफ्तार

बीएमसी इस अभियान में जीपीएस ट्रैकिंग और डब्ल्यूडीएस ऐप जैसे डिजिटल उपकरणों का उपयोग कर रही है। इसके जरिए टीकाकरण की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और डेटा अपडेट किया जा रहा है। कुत्तों के टीकाकरण के लिए 163 संस्थानों में विशेष रेबीज टीकाकरण केंद्र कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें- इंसान के नर्वस सिस्टम को हिला देता है रेबीज का वायरस, जानिए इसके संक्रमण से बचाव के उपाय

वर्ष / अवधि आंकड़े/गतिविधि स्थिति/प्रभाव
  2023 से अब तक     1,00,000+ कुत्तों का टीकाकरण     मुंबई में अब तक का सबसे बड़ा अभियान
   2024     कुत्तों के काटने की घटनाएं लाखों में दर्ज    मामलों में कमी लाने पर फोकस
   2024    1 लाख से अधिक छात्रों को जागरूक किया गया    स्कूल और सामुदायिक स्तर पर प्रशिक्षण
  2024    75,000 एनजीओ सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया     नागरिक भागीदारी को बढ़ावा
  वर्तमान स्थिति      163 रेबीज टीकाकरण केंद्र कार्यरत      अभियान को निरंतर गति
  कस्तूरबा अस्पताल        रेबीज रोगियों के लिए विशेष वार्ड    मरीजों की देखभाल के लिए सुविधा

आवारा जानवरों पर नियंत्रण

रेबीज रोग मुख्य रूप से कुत्तों के माध्यम से फैलता है। इसे रोकने के लिए बीएमसी कुत्तों और बिल्लियों की नसबंदी भी करवा रही है। इसके साथ ही कस्तूरबा अस्पताल में रेबीज रोगियों के लिए एक विशेष वार्ड उपलब्ध कराया गया है।

लोगों की भागीदारी अहम

बीएमसी आयुक्त ने अपील की है कि मुंबई को सुरक्षित और रेबीज मुक्त बनाने के लिए हर नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। वर्ष 2024 में कुत्तों के काटने की घटनाएं लाखों में दर्ज की गई थीं। इन्हें कम करने के लिए स्कूल और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए गए। अब तक लाखों छात्रों और एनजीओ के 75 हजार सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया है।

 

World rabies day aims to make mumbai rabies free by 2030 over 1 lakh dogs vaccinated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 07:17 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

बूरे फंसे सर्राफा कारोबारी, सोलापुर में आयकर की छापेमारी, 200 करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति जब्त

2

फर्जी IAS कल्पना भागवत केस में नया खुलासा, प्रेमी अशरफ गिरफ्तार, जासूसी और विदेशी कनेक्शन आया सामने

3

गड़चिरोली में जंगली हाथियों का तांडव! खेत, सोलर पैनल और मोटरपंप बर्बाद

4

भंडारा में खुली जंग! दो विधायकों की टक्कर से राजनीति में भूचाल, भोंडेकर और फुके आमने-सामने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.