मुंबई में GST की महिला अधिकारी से ठगी, मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिले व्यक्ति पर FIR दर्ज
भायखला पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जिसने एक 32 वर्षीय महिला से करीब 50 हजार रुपए की ठगी की है, जो जीएसटी विभाग में टैक्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती है। पुलिस ने बताया कि, दोनों की मुलाकात एक माह पहले मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हुई थी।
- Written By: शुभम सोनडवले
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई. भायखला पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जिसने एक 32 वर्षीय महिला से करीब 50 हजार रुपए की ठगी की है, जो जीएसटी विभाग में टैक्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती है। पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक माह पहले मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हुई थी। पुलिस आरोपी के उस बैंक खाते को खंगाल रही है जहां पैसे ट्रांसफर हुए थे।
पुलिस में दर्ज पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 10 अगस्त को उसने एक व्यक्ति से संपर्क किया था, जिसने खुद को सतारा का निवासी बताया था। उसने बताया कि वह अपनी मां के साथ पुणे में रहता है, जहां वह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है। इसके बाद दोनों के बीच कॉल और वॉट्सऐप के जरिए बातचीत होने लगी।
14 अगस्त को जालसाज ने पीड़िता को फोन किया और आर्थिक मदद मांगी, उसने कहा कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद में उसने महिला से कहा कि वह अस्पताल में भर्ती है और उसने अपने पट्टी लगे पैर की कुछ तस्वीर भी व्हाट्सऐप पर शेयर की, पुलिस ने बताया कि इस बहाने वह शिकायतकर्ता को ठगता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
यह भी पढ़ें: अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगा शख्स ने दे दी जान, बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड
31 अगस्त को महिला पुणे के उस अस्पताल में गई, जहां ठग ने दावा किया था कि वह अस्पताल में भर्ती है। उसे यह जानकर झटका लगा कि ठग वहां कभी भर्ती ही नहीं हुआ है। हैरान होकर वह लगातार ठग को फोन करती रही, लेकिन फोन बंद था। जब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें: विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना, IMD ने इन जिलों में जारी किया ‘येलो अलर्ट’
