जगदीप धनखड़ नॉट रिचेबल! राउत ने जताई रूस-चीन जैसी सियासत की आशंका, पूछा- कहां है?
Sanjay Raut News: देश के पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस्तीफा देने के बाद इस तरह गायब हो गए हैं कि किसी को उनकी खबर नहीं है। संजय राउत ने उनके लापता होने पर गहरा शक जाहिर किया है।
- Written By: प्रिया जैस
संजय राउत और जगदीप धनखड़ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sanjay Raut News: जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने के बाद से नॉट रिचेबल हो गए हैं। इस पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने अलग ही आशंका व्यक्त की है। जगदीप धनखड़ के लापता होने का मुद्दा उठाते हुए संजय राउत ने रविवार को कहा कि कहीं भारत में भी रूस और चीन जैसे सियासी हालात तो नहीं हो गए हैं।
संजय राउत ने कहा कि चूंकि देश में अभी उपराष्ट्रपति नहीं है, इसलिए हम अभी भी जगदीप धनखड़ को ही उप राष्ट्रपति मानते हैं। जगदीप धनखड़ 21 जुलाई से लापता हैं। जो व्यक्ति देश का उप राष्ट्रपति है, राज्यसभा का सभापति है, वह 21 जुलाई की सुबह राज्यसभा में हमारे सामने आया। हमारी उनसे चर्चा हुई। उन्होंने कुछ आदेश दिए, जिसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया।
कहां गायब है धनखड़?
उनका स्वास्थ्य अच्छा था, वह अच्छे मूड में थे। वह कुछ देर गुस्से में रहे होंगे, उन्होंने मजाक किया होगा, बातचीत की होगी और शाम 6 बजे के बाद खबर आई कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
Hon.Home Minister
Shri @AmitShah ji
Jay hind! pic.twitter.com/uxAgRKPUKk — Sanjay Raut (@rautsanjay61) August 11, 2025
हम इसे यहां तक बर्दाश्त कर सकते हैं। लेकिन, इस्तीफे के बाद से आज तक धनखड़ कहां हैं? ऐसा सवाल उठाते हुए राउत ने कहा कि मन में आशंकाएं उठ रही हैं कि धनखड़ की तबीयत कैसी है? वह क्या कर रहे हैं? वह किसके साथ हैं, कहां रह रहे हैं? कहीं उन्हें गायब तो नहीं कर दिया गया है?
यह भी पढ़ें – ‘गोला दागो और भाग जाओ’ इनकी रणनीति, CM फडणवीस का ओपन चैलेंज, बोले- गांधी-पवार की दोगली भूमिका
दिल्ली में हुई थी चर्चा
संजय राउत ने कहा कि देश के पूर्व उप राष्ट्रपति इस तरह गायब हो गए हैं और किसी को उनका अता-पता नहीं है, तो यह देश के लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। क्योंकि रूस और चीन में अपने विरोधी नेताओं को इस तरह गायब करने की व्यवस्था है। वही परंपरा यहां भी शुरू की गई है क्या? ऐसा पूछते हुए राउत ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे दिल्ली दौरे पर गए थे। तब कपिल सिब्बल ने उनसे मुलाकात की थी। उस दौरान हमने इस पर चर्चा की थी। तब हमने इस बारे में अदालत में याचिका दायर करने के संबंध में भी चर्चा की थी।
