Local Train: 1 फरवरी से पश्चिम रेलवे पर चार नई 12-कोच लोकल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
Western Railway 1 फरवरी 2026 से मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर चार अतिरिक्त 12-कोच नॉन-एसी लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने जा रहा है। छठी रेल लाइन के चालू होने से लोकल संचालन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train: मुंबई के उपनगरीय रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिम रेलवे 1 फरवरी 2026 से मुंबई उपनगरीय रेलखंड पर चार अतिरिक्त 12-कोच नॉन-एसी लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इन नई सेवाओं के शुरू होने से पश्चिम रेलवे पर कुल लोकल ट्रेनों की संख्या 1406 से बढ़कर 1410 हो जाएगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, कांदिवली-बोरीवली सेक्शन में छठी रेल लाइन के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद इन अतिरिक्त सेवाओं को शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस नई लाइन के चालू होने से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में बेहतर समन्वय संभव हो पाया है।
लंबी दूरी की ट्रेनें हुईं शिफ्ट
छठी रेल लाइन के शुरू होते ही बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली सभी लंबी दूरी की अप एवं डाउन ट्रेनों को पांचवीं और छठी लाइन पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे लोकल ट्रेनों के लिए मौजूदा लाइनों पर दबाव कम हुआ है और समयपालन में सुधार आया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-ठाणे और रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा के आसार
लंबित मांगों पर अड़े आरटीओ कर्मचारी, एक सप्ताह से जारी हड़ताल से करोड़ों के राजस्व का नुकसान
मेस्मा की चेतावनी के बावजूद जारी BEST कर्मचारियों की हड़ताल, एक भी बस नहीं उतरी सड़क पर
ओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी
अप और डाउन दिशा में चलेंगी ट्रेनें
नई शुरू की जा रही चार लोकल सेवाओं में से दो अप दिशा और दो डाउन दिशा में संचालित की जाएंगी। ये सभी ट्रेनें 12-कोच नॉन-एसी होंगी, जिससे पीक आवर्स में यात्रियों को भीड़ से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों को होगा सीधा फायदा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त लोकल सेवाओं से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और यात्रियों का सफर अधिक सुगम बनेगा। खासकर बोरीवली, कांदिवली, बांद्रा और आसपास के इलाकों में रोज़ाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें :- Fraud: नकली दस्तावेज और खरीदे बैंक अकाउंट से साइबर ठगी, फोर्ट से दो आरोपी दबोचे गए
भविष्य में और सुधार की उम्मीद
पश्चिम रेलवे लगातार अपने उपनगरीय नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में बुनियादी ढांचे के और विकास के साथ लोकल सेवाओं की संख्या में और बढ़ोतरी की जा सकती है।
