मुंबई लोकल को लेकर खबर: चर्चगेट-विरार के बीच 10-12 नई ट्रेनें शुरू करने की तैयारी
Mumbai Local New Trains: पश्चिम रेलवे विरार-दहाणू बेल्ट में पहली बार 15-कोच लोकल ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। वहीं चर्चगेट-विरार के बीच 10 से 12 अत्तिरिक्त ट्रेनें जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Churchgate Virar Local Train: मुंबई उपनगरीय यात्रियों के लिए नए साल की शुरुआत राहत भरी हो सकती है। पश्चिम रेलवे तेजी से बढ़ती मांग और भीड़ को ध्यान में रखते हुए विरार से दहाणू के बीच पहली बार 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। यह कदम उपनगरीय नेटवर्क के उत्तर दिशा में बढ़ती आबादी और औद्योगिक विस्तार के कारण बढ़े दबाब को कम करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगा कार्य
ऑपरेटिंग विभाग ने बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इस रूट पर चल रही 12-डिब्बों की लोकल को बदला जाएगा। शुरुआती चरण में कुल 6 लोकल सेवाएं 15 डिब्बों में चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि एक लोकल में 3 अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने से क्षमता में 20-25% तक की बढ़ोतरी होगी, जिससे पीक आवर की भीड़ में उल्लेखनीय कमी आएगी। मौजूदा समय में दहाणू से चर्चगेट की तरफ से आने वाली ट्रेनों की संख्या प्रतिदिन 32 है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बिजली गुल से बढ़ी परेशानी, हीटवेव में शहरवासियों की हालत खराब; कई इलाके प्रभावित
Amravati Paratwada Case में बड़ा खुलासा: 3 मोबाइल का डिलीट डेटा रिकवर, रैकेट का पर्दाफाश संभव
नागपुर राजनीति में हलचल, मनपा में AIMIM विवाद; शकील पटेल ने भेजा 5 करोड़ का नोटिस
Mumbai BMC में पार्किंग और जगह की कमी पर बीजेपी का प्लान, जिमखाना बिल्डिंग में बनेगा नया हॉल
आबादी के साथ दहाणू-विरार में बढ़े उद्योग
दहाणू-विरार परिसर में पिछले कुछ वर्षों में आबादी और औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। पालघर से रोजाना लगभग 58,000 यात्री, वैतरणा से करीब 94733 यात्री, दहाणू से लगभग 27,000 यात्री, बोइसर से 52,500 और विरार से करीबन 5.8 लाख यात्री यात्रा करते हैं।
इतने बड़े पैमाने की जनसंख्या को संभालने में मौजूदा 12-डिब्बों की लोकल ट्रेनें अक्सर कम पड़ जाती हैं, खासकर सुबह-शाम की भीड़ में। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर चढ़ने-उतरने में भारी मुश्किल होती है, वहीं लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान सीट मिलना लगभग असंभव हो जाता है। ऐसे में 15 डिब्बों का प्लान इस बेल्ट के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है।
15-कोच लोकल प्रस्तावितः 6 सर्विस
- क्षमता बढ़ोतरी: 20-25%
- पालघर यात्री: 58.000 प्रतिदिन
- वैतरणा यात्री 94,733 प्रतिदिन
- दहाणू यात्री: 27,000 प्रतिदिन
- विरार यात्री 5.8 लाख प्रतिदिन
- बोइसर 52500 लाख प्रतिदिन
- चर्चगेट-विरार में नई सर्विसः 10-12 प्रस्तावित
- नया AC रेक मिलने पर 10 AC सर्विस बढ़ेगी
यह भी पढ़ें:- मुंबई का AQI बिगड़ने पर हाई कोर्ट सख्त, BMC से मांगी पांच साल की रिपोर्ट, 5 सदस्यीय समिति गठित
चर्चगेट-विरार के बीच 10-12 नई सेवा शुरू करने की तैयारी
पश्चिम रेलवे के नए टाइमटेबल में चर्चगेट-विरार के बीच 10 से 12 अत्तिरिक्त सर्विसेज जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। यह फैसला मुख्य कॉरिडोर पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और पीक टाइम में यात्रियों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि अगर जनवरी 2026 तक पश्चिम रेलवे को नया ऐसी रेक मिलता है, तो मौजूदा ऐसी लोकल सेवाओं में भी वृद्धि होगी, एक ऐसी रेक आने से नेटवर्क पर 10 सर्विसेज बढ़ाई जा सकती है, पालघर और दहाणू रूट पर शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है। बड़ी संख्या में यात्री समुद्र किनारे घूमने या वीकेंड बिताने पहुंचते हैं। 15-कोच लोकले बढ़ने से वीकेंड में यात्रा अधिक आरामदायक होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
– नवभारत लाइव के लिए मुंबई से अभिषेक पाठक की रिपोर्ट
