Western Railway Mega Block: राम मंदिर-जोगेश्वरी के बीच 10 घंटे काम, कई लोकल ट्रेनें प्रभावित
Western Railway Mega Block Metro Line 6: मुंबई में मेट्रो लाइन-6 के काम के चलते 2-3 मई की रात वेस्टर्न रेलवे पर मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें डायवर्ट होंगी और कुछ सेवाएं रद्द रहेंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Western Railway Mega Block Mumbai: पश्चिम रेलवे द्वारा मेट्रो लाइन-6 के स्टील गर्डरों के लॉन्चिंग कार्य के लिए उपनगरीय खंड पर शनिवार/रविवार, अर्थात 2/3 मई, 2026 की मध्यरात्रि को राम मंदिर और जोगेश्वरी स्टेशनों के बीच मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, यह ब्लॉक छठी लाइन पर 2 मई, को रात 10:30 बजे से 3 मई को सुबह 07:30 बजे तक कुल 10 घंटे के लिए लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अप फास्ट लाइन तथा पाँचवी लाइन पर रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा।
बोरीवली और अंधेरी के बीच अप फास्ट लाइन
ब्लॉक अवधि के दौरान छठी लाइन की सभी ट्रेनें बोरीवली और अंधेरी के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी तथा कुछ अप एवं डाउन उपनगरीय सेवाएँ निरस्त रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Palghar Vadhavan Port Project: वाढवण पोर्ट को बड़ी बढ़त: पालघर में 124 जमीन मालिकों ने दी भूमि सौंपने की सहमति
Thalassemia Free Maharashtra: विश्व थैलेसीमिया दिवस पर सप्ताहभर अभियान, जांच और जागरूकता पर जोर
नवी मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट, कई कामों को हरी झंडी; करोड़ों के प्रोजेक्ट को मंजूरी
Sanjay Gandhi National Park में बढ़े टिकट रेट: भारी बढ़ोतरी पर रोक, बोरीवली नेशनल पार्क में नए शुल्क लागू
इस संबंध में विस्तृत जानकारी सभी उपनगरीय स्टेशनों पर उपलब्ध है। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस सूरत और बोरीवली के बीच लगभग 30 मिनट रेगुलेट होगी।
ये भी पढ़ें :- Palghar Vadhavan Port Project: वाढवण पोर्ट को बड़ी बढ़त: पालघर में 124 जमीन मालिकों ने दी भूमि सौंपने की सहमति
ट्रांस-हार्बर लाइन ब्लॉक
- ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन की अप और डाउन सेवाएं 02/05/2026 को 23:45 बजे से दिनांक 03/05/2026 को 04:45 बजे तक रद्द रहेंगी।
- ब्लॉक अवधि के दौरान वाशी/नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन की अप और डाउन सेवाएं निलंबित रहेंगी। ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन लाइन सेवाएं 2/05/2026 को 11:32 बजे से 3/05/2026 को 12:05 बजे तक निलंबित रहेंगी।
- डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TPL71 ठाणे-पनवेल होगी, जो 2/05/2026 को 11:14 बजे ठाणे से प्रस्थान करेगी ।
- अप ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TV116 वाशी-ठाणे होगी, जो 02/05/2026 को 10:45 बजे वाशी से प्रस्थान करेगी।
- डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन TPL3 ठाणे-पनवेल होगी, जो 03/05/2026 को 5:12 बजे ठाणे से प्रस्थान करेगी ।
- अप ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन TPL2 पनवेल-ठाणे होगी, जो 3।05।2026 को सुबह 4।33 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
