पश्चिम रेलवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Western Railway Local Train Update: रविवार का दिन पश्चिम रेलवे से यात्रा करने वालों के लिए मुश्किलों भरा रहा। पश्चिम रेलवे के भायंदर नायगांव स्टेशनों के बीच ओएचई वायर (ओवरहेड इक्विपमेंट) टूट जाने से लोकल ट्रेनो का यातायात ठप हो गया। इसका असर फ़ास्ट लाइन पर रहा।
भायंदर से वसई तक लोकल ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्री काफी परेशान हुए। हालाकिं रविवार की छुट्टी का दिन होने से कामकाजी लोगों के लिए राहत थी,परंतु छुट्टी के दिन अपने परिवार के साथ घूमने फिरने निकले लोगों को भीड़ और परेशानी झेलनी पड़ी।
यह भी पढ़ें:- मध्य रेल की बड़ी कार्रवाई; बिना टिकट यात्रियों से 251.91 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना, 41.90 लाख पकड़े गए
ओएचई टूटने की सूचना मिलते ही पश्चिम रेलवे ने साइट पर तीन टावर वैगन प्लस 2 डीज़ल इंजन, ट्रैक्शन डिपार्टमेंट के 50 स्टाफ़ और इलेक्ट्रिकल रोलिंग स्टॉक के 20 स्टाफ़ की मदद से राहत कार्य शुरू किया। मौके पर DRM, ADRM RD, सीनियर DEE TRD, सीनियर DEE RS साइट पर पहुंच गए।
जबकि ADRM ऑपरेशन, सीनियर DOM, DOM, सीनियर DEE TRD BL, सीनियर DEE OP, DCM/PM, DEE/RS, ADME/BCT और AEN/ट्रैक कंट्रोल रूम में से स्थिति पर नजर रखे हुए थे। देर शाम इस रूट पर लोकल यातायात की स्थिति सामान्य हो सकी।