पश्चिम रेलवे की ‘फागुन फेरी’ स्पेशल, बांद्रा टर्मिनस-पालिताना के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन
Western Railway Fagun Pheri: पश्चिम रेलवे होली के अवसर पर बांद्रा टर्मिनस से पालिताना के बीच ‘फागुन फेरी’ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चला रहा है, जिसकी बुकिंग 25 फरवरी से शुरू होगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Western Railway special (सोर्सः सोशल मीडिया)
Holi Special Train 2026: होली के त्योहार पर अपने घर-गांव की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पश्चिम रेलवे ने ‘फागुन फेरी’ त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, यह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस और पालिताना स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर चलाई जाएगी।
इस दिन चलेगी
ट्रेन संख्या 09013/09014 बांद्रा टर्मिनस-पालिताना सुपरफास्ट स्पेशल के दो फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 09013 बांद्रा टर्मिनस-पालिताना सुपरफास्ट स्पेशल शनिवार, 28 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे पालिताना पहुंचेगी।
ये भी पढ़े: अकोला में 21 लाख की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश; पड़ोस की युवती ही निकली मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
जोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09014 पालिताना-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रविवार, 1 मार्च को पालिताना से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, बोटाद, धोला, सोनगढ़ तथा सिहोर (गुजरात) स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन की बुकिंग 25 फरवरी से शुरू
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे। इस ट्रेन की बुकिंग 25 फरवरी से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
