मुंबई से यूपी-बिहार जाना हुआ मुहाल! 60 दिन पहले ही ट्रेनें 'Full', टिकट के लिए देने पड़ रहे 4000 रुपए

IRCTC Ticket Waiting List: मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए शादी के सीजन में कन्फर्म टिकट पाना सपना बन गया है। भारी वेटिंग और तकनीकी दिक्कतों के बीच एजेंटों की चांदी कट रही है।
Mumbai to UP Bihar Train Ticket Waiting List Scam and Summer Special Trains
हमसफर एक्सप्रेस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai North India Train Tickets: मुंबई से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की किल्लत ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शादी के मौसम में गांव जाने की योजना बना रहे लोगों को 60 दिन पहले से ही 'रिग्रेट' या लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल अप्रैल महीने का विंडो खुल रहा है, जिसमें विंडो खुलते ही टिकट खत्म हो जा है। कई यात्रियों का आरोप है कि टिकट बुकिंग के दौरान तकनीकी खामियां भी समस्या को और गंभीर बना रही हैं।

एक यात्री ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से जाने वाले ट्रेनों में 60 दिन पहले एसी थर्ड का टिकट बुक करने की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक टिकट उपलब्ध दिख रही थी, लेकिन पेमेंट पेज पर ऐप फ्रीज हो गया।

बिना एजेंट के लोगों को टिकट नसीब नहीं

मुंबईवासी लगातार प्रयास के बाद दूसरी ट्रेनों में भी टिकट कंफर्म नहीं हो पाया और अंत में 158 वेटिंग मिल गई। उनका आरोप है कि कुछ ही मिनटों में 'रिग्रेट' की स्थिति बन जाती है। जिससे आम यात्रियों के लिए टिकट पाना मुश्किल हो गया है। यात्रियों का कहना है कि तकनीकी खामियों और भारी डिमांड के चलते उन्हें मजबूरी में प्राइवेट एजेंटों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक टिकट एजेंट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अप्रैल महीने का थर्ड एसी टिकट दिलाने के लिए 4,000 रुपये से ज्यादा लग रहे हैं। डिमांड बहुत ज्यादा है और सीटें सीमित है।

यहां देखें लंबी दूरी की ट्रेनों की स्थिति

तारीख ट्रेन स्थिति
15 अप्रैल महानगरी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
15 अप्रैल एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
15 अप्रैल गोदान एक्सप्रेस स्लीपर और सेकेंड एसी रिग्रेट / थर्ड एसी वेटिंग 160+
15 अप्रैल कामायनी एक्सप्रेस स्लीपर और सेकेंड एसी रिग्रेट / थर्ड एसी वेटिंग 160+
20 अप्रैल महानगरी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
20 अप्रैल एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट / फर्स्ट क्लास वेटिंग
20 अप्रैल गोदान एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
20 अप्रैल कामायनी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल महानगरी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल गोदान एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल कामायनी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल हमसफर एक्सप्रेस स्लीपर और थर्ड एसी वेटिंग 200+

क्या बोला रेलवे प्रशासन?

IRCTC वेस्ट जोन के जीजीएम गौरव झा ने बताया कि हम इस मुद्दे पर लगातार काम कर रहे हैं। हमारी आईटी टीम टिकटिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय है। अब तक 3.03 करोड़ फर्जी प्रोफाइल ब्लॉक किए जा चुके हैं और बुकिंग के लिए आधार लिंकिंग के नए नियम लागू किए गए हैं। पहले की तुलना में टिकट बुकिंग की स्थिति में सुधार हुआ है।

मध्य रेलवे CPRO डॉ. स्वप्निल नीला ने कहा कि लिमिटेड सीट होती है जो डिमांड ज्यादा होने के साथ खत्म हो जा रही है। अभी तक होली स्पेशल के अलावा गर्मियों के लिए कुल 92 ट्रेनों का अनाउंसमेंट हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com