ATVM फैसिलिटेटर पदों पर भर्ती निकाली (सोर्स: AI) 
मुंबई

पहले आओ-पहले पाओ; रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर, मुंबई से सूरत तक ATVM फैसिलिटेटर पदों के लिए होगी आवेदन

ATVM Facilitator Jobs Recruitment: पश्चिम रेलवे ने मुंबई से सूरत के बीच 175 ATVM फैसिलिटेटर पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार ठेका आधार पर आवेदन कर टिकट बिक्री पर कमीशन पा सकेंगे।

आलोक उमाकृष्ण

Western Railway ATVM Facilitator Jobs Recruitment: पश्चिम रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और टिकट काउंटर पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल करते हुए नौकरी का सुनहरा मौका दिया है। रेलवे प्रशासन ने मुंबई से सूरत के बीच स्थित विभिन्न स्टेशनों के लिए 175 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन फैसिलिटेटर्स की नियुक्ति का निर्णय लिया।

यह नियुक्तियां दो वर्ष के ठेका आधार पर की जाएंगी। साथ ही चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा और चयनित उम्मीदवारों को टिकट बिक्री पर कमीशन भी मिलेगा।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक सबसे अधिक 14-14 रिक्तियां बांद्रा और अंधेरी स्टेशनों पर हैं, जबकि सांताक्रूज में 12, जोगेश्वरी में 9, मुंबई सेंट्रल, गोरेगांव, मलाड और बोरीवली में 8-8, माहिम, ग्रांट रोड और विले पार्ले सहित अन्य स्टेशनों पर भी रिक्तियां उपलब्ध हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में आम नागरिकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।

आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और संबंधित रेलवे स्टेशन वाले जिले का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है। चयन से पहले पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य रहेगा। यह अवसर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों, उनके पति-पत्नी, वयस्क बच्चों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है।

जमा करने होंगे सुरक्षा राशि

सुरक्षा जमा राशि के रूप में मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, सूरत और वापी स्टेशनों के लिए 50 हजार रुपए और अन्य सभी स्टेशनों के लिए 25 हजार रुपए जमा कराने होंगे। हालांकि, सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षा जमा राशि से छूट दी गई है।

टिकट जारी करेंगे एटीवीएम फैसिलिटेटर

चयनित ATVM फैसिलिटेटर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से अनारक्षित टिकट जारी करेंगे और यात्रियों को मशीन के उपयोग में सहायता प्रदान करेंगे। उन्हें सबअर्बन टिकटों की बिक्री पर 3 प्रतिशत और गैर-उपनगरीय मेल व एक्सप्रेस टिकटों पर 1 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा।

विवरण जानकारी
कुल पद 175
पद ATVM फैसिलिटेटर
योग्यता 10वीं पास
आयु 18+ वर्ष
चयन पहले आओ, पहले पाओ
नियुक्ति 2 वर्ष (ठेका)
कमीशन 3% / 1%

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता