Local Trains: कांदिवली-बोरीवली के बीच काम, दो दिन में 240 लोकल ट्रेनें रद्द
Maharashtra News: पश्चिम रेलवे पर छठी लाइन निर्माण कार्य के चलते 12 और 13 जनवरी 2026 को कांदिवली-बोरीवली सेक्शन में कुल 240 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। नाइट ब्लॉक से उपनगरीय सेवाएं प्रभावित होंगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: पश्चिमी उपनगरीय रेल सेवाओं पर एक बार फिर बुनियादी ढांचे के कार्य का असर पड़ने जा रहा है। कांदिवली-बोरीवली के बीच छठी रेलवे लाइन के निर्माण को लेकर सोमवार 12 जनवरी और मंगलवार 13 जनवरी 2026 को कुल 240 लोकल ट्रेनें रद्द की जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोनों दिनों में 120-120 लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी। इनमें 60 अप और 60 डाउन लोकल ट्रेनें शामिल हैं। इससे पश्चिम रेलवे के उपनगरीय यात्रियों को खासा सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से पीक आवर्स के दौरान।
30 दिन के मेगा ब्लॉक का हिस्सा
वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि यह रद्दीकरण 30 दिनों के लंबे ब्लॉक का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 20-21 दिसंबर 2025 की रात से हुई थी और यह 18 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान छठी लाइन से जुड़े सिविल, ट्रैक और सिग्नलिंग से संबंधित अहम कार्य किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, सीएम फडणवीस ने ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी
चंद्रपुर में पतंजलि मेगा स्टोर पर FDA का छापा; भ्रामक दावों के आरोप में 45 हजार का औषधि भंडार जब्त
जमीन बचाने सड़कों पर उतरे किसान, गड़चिरोली कलेक्ट्रेट पर बैलगाड़ियों संग बेमियादी आंदोलन शुरू
ठाणे की पहली डबल डेकर ई-बस अब भी डिपो में खड़ी, चार्जिंग स्टेशन के इंतजार में अटका संचालन
नाइट ब्लॉक में होगा अहम काम
रेलवे के अनुसार, 12 और 13 जनवरी की दरम्यानी रात को बड़े नाइट ब्लॉक लिए जाएंगे। इन ब्लॉकों के दौरान कांदिवली क्षेत्र में पॉइंट और क्रॉसओवर से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके चलते कांदिवली से मलाड के बीच लोकल ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।
यात्रियों को हो सकती है अतिरिक्त परेशानी
इसके अलावा, पांचवीं लाइन के अस्थायी निलंबन और गति प्रतिबंधों के कारण भी लोकल सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ये कार्य भविष्य में यात्रियों की भीड़ को कम करने और ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र रैकेट का खुलासा, कई एफआईआर दर्ज
रेलवे ने दी यह सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड टाइमटेबल और रद्द लोकल की जानकारी अवश्य जांच लें और वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की योजना बनाएं।
