Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Jaipur SMS Hospital |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MBMC में 70 घंटे तक जलापूर्ति ठप, नागरिकों का फूटा गुस्सा, लोग टैंकर पानी पर मजबूर

Mumbai News: MBMC के कई इलाकों में 60 से 70 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहने से नागरिकों को परेशानी पैदा हो गई है, लोग पीने और घरेलू उपयोग के लिए टैंकर व बोतलबंद पानी पर निर्भ

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 07, 2025 | 09:59 AM

MBMC में पानी संकट (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Water Crisis in MBMC: मीरा-भाईंदर के कई इलाकों में लगातार बिगड़ती जलापूर्ति व्यवस्था ने नागरिकों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। कई वाडों में पानी 60 से 70 घंटे तक बंद रहने से लोग पीने और घरेलू कामकाज के लिए टैंकर और बोतलबंद पानी पर निर्भर हो गए हैं। नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति अब असहनीय हो चुकी है और उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और स्थायी समिति के पूर्व सभापति एड. रवि व्यास ने इस गंभीर मुद्दे पर मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि प्रत्येक सप्ताह विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति या तो देर से होती है या बिल्कुल बंद रहती है। यह समस्या एमआईडीसी, एसटीईएम और एमबीएमसी जल विभागों के बीच समन्वय की कमी को दर्शाती है।

एड. व्यास ने बताया कि नागरिक सड़क की गड्ढा और भ्रष्टाचार को सह सकते हैं, लेकिन पानी के बिना जीवन असंभव है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त आपात बैठक बुलाई जाए। इस बैठक में स्थानीय विधायक और राज्य सरकार के संबंधित मंत्री भी शामिल हों ताकि अधिक एमएलडी जलापूर्ति के लिए आवश्यक मंजूरी और सहायता प्राप्त की जा सके।

इसे भी पढ़ें- मीरा-भाईंदर में एंटी-नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार, 1 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त

जिले में जलापूर्ति के लगातार बंद रहने के कारण नागरिकों में गुस्सा और असंतोष बढ़ रहा है। लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए निजी टैंकरों और बोतलबंद पानी पर निर्भर हो रहे हैं। कई परिवारों ने बताया कि स्कूल, दफ्तर और घरेलू कामकाज में लगातार रुकावट हो रही है।

एड. रवि व्यास का कहना है कि MBMC जल विभाग अक्सर ‘शटडाउन’ या ‘मरम्मत कार्य’ का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचता रहा है। लेकिन अब नागरिकों का धैर्य टूटने लगा है। स्थायी समाधान के बिना यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

नगरपालिका अधिकारियों ने कहा है कि जलापूर्ति में सुधार के लिए तत्काल योजना बनाई जा रही है। हालांकि, नागरिक अब इंतजार नहीं कर सकते और चाहते हैं कि जिम्मेदार अधिकारी तुरंत ठोस कदम उठाएँ।

Water supply disrupted for 70 hours in mbmc citizens angry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 09:59 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

9 गांवों की जीत, ग्रामीणों के विरोध के बाद टाकली हाजी की Health Officer का तबादला

2

अमरावती में 6 नगर परिषदों की कमान महिलाओं के हाथ, 4 में पुरुष होंगे नगराध्यक्ष

3

पिंपरी-चिंचवड़ में 8 महीनों में 160 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, Cyber Police की सख्ती से घटे केस

4

सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, दिवाली से पहले गोल्ड 1.22 लाख के पार, सिल्वर ने भी बनाया कीर्तिमान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.