अमरावती में 6 नगर परिषदों की कमान महिलाओं के हाथ, 4 में पुरुष होंगे नगराध्यक्ष
Amravti News: अमरावती जिले की नगर परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण ड्रॉ घोषित। चांदुर रेलवे नगर परिषद ‘ओपन महिला’ आरक्षित, चुनावी माहौल गरम, पुरुष उम्मीदवारों की उम्मीदें धरी की धरी।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Amravati Municipal Council Reservation News: महाराष्ट्र में आगामी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगराध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण का ड्रा सोमवार को मुंबई स्थित मंत्रालय में निकाला गया। आरक्षण की घोषणा होते ही जिले में चुनावी माहौल गरमा गया है और दिसंबर में होने वाले चुनावों की सरगर्मी अब शुरू हो गई है।
अमरावती जिले की 10 नगर परिषदों और 4 नगर पंचायतों के लिए यह ड्रा निकाला गया। इसमें चांदुर रेलवे नगर परिषद को ‘ओपन महिला’ श्रेणी में आरक्षण मिला है। इस फैसले ने पिछले कुछ महीनों से नगराध्यक्ष पद के लिए प्रयासरत कई पुरुष उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कई ने तो अपनी प्राथमिक प्रचार यंत्रणा भी तैयार कर ली थी, हालांकि इस आरक्षण ने महिला नेताओं के लिए नए द्वार खोल दिए हैं।
पार्टियों ने शुरू की तैयारी
अमरावती जिले में अब चर्चाओं का बाजार गर्म है, इस बार कौन सी महिला उम्मीदवार आगे आएगी? कौन सी पार्टी नया चेहरा पेश करेगी? सबकी नजर इसी पर है। इस बीच पार्टी स्तर पर भी नए सिरे से तैयारियां चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया से 41 आपत्तिजनक अकाउंट डिलीट, आरोपी के साथ जन्मदिन मनाने वाले 3 पुलिसकर्मी निलंबित
अमरावती: भातकुली मंडी की स्थापना में नया विवाद; विधायक रवि राणा का आरोप- भ्रष्टाचार छिपाने के लिए हो रहा विरोध
धारणी: नेहरू नगर में साप्ताहिक बाजार बना सिरदर्द; सड़कों पर कब्जा, गंदगी और 12 बाइक चोरी से नागरिक परेशान
अमरावती में हादसे रोकने हेतु अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर हटाने और हाई बीम पर कार्रवाई के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
तिवसा और भातकुली नगर पंचायतों को छोड़कर, फिलहाल सभी 10 नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों में प्रशासक हैं। इसी के चलते चुनाव से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में 8 से 28 अक्टूबर तक मतदाता सूची का कार्यक्रम चलेगा और दिसंबर में संभावित चुनावों पर सबकी नजर है।
यह भी पढ़ें:- पैसों के बिना नहीं होता काम…मंत्री बावनकुले ने सब रजिस्ट्रार ऑफिस में मारा छापा, मचा हड़कंप-VIDEO
अमरावती जिले की नगर परिषदों के लिए आरक्षण
| नगर परिषद | आरक्षण |
|---|---|
| अचलपुर | ओपन महिला |
| अंजनगांव सुर्जी | अनुसूचित जाति पुरुष |
| चांदुरबाजार | ओपन महिला |
| चांदुर रेलवे | ओपन महिला |
| चिखलदरा | ओपन पुरुष |
| दर्यापुर | ओबीसी पुरुष |
| धामणगांव रेलवे | ओबीसी महिला |
| मोर्शी | ओबीसी महिला |
| शेंदुरजनाघाट | अनुसूचित जनजाति महिला |
| वरुड | अनुसूचित जनजाति पुरुष |
नगर पंचायतों की आरक्षण लिस्ट
| नगर पंचायत | आरक्षण प्रवर्ग |
|---|---|
| धारणी | ओपन पुरुष |
| नांदगांव खंडेश्वर | ओपन महिला |
| तिवसा | ओपन महिला |
| भातकुली | अनुसूचित जाति पुरुष |
247 नगर परिषदों में आरक्षण की घोषणा
बता दें कि महाराष्ट्र की 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों के प्रमुख (नगराध्यक्ष) पदों के लिए सोमवार को ड्रॉ निकाला गया। इसमें 33 नगर परिषदों में से 16 में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है। तो वहीं 147 नगर पंचायत अध्यक्षों में महिलाओं के लिए कुल 74 सीटें आरक्षित की गई हैं।
