Virar में ढाई वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप लगाया
Virar में ढाई वर्षीय प्रयाग कामत की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत के बाद परिवार ने स्थानीय क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने BNS 194 के तहत केस दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कफ सिरप (सौ. सोशल मीडिया )
A Kid Died Due To Cough Syrup: विरार पूर्व के सहकार नगर स्थित साई अपार्टमेंट में रहने वाले संतोष कुमार कामत के ढाई वर्षीय बेटे प्रयाग कामत की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
परिवार ने इस घटना के पीछे स्थानीय दवाखाने की लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर प्रयाग को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई।
परिवार उसे पास के आई केयर क्लीनिक ले गया, जहां डॉ। कांटे ने बच्चे को दो सिरप दवाएं दीं। शाम तक बच्चे की हालत में थोड़ा सुधार महसूस हुआ। लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उल्टी बढ़ने के बाद प्रयाग की तबीयत बेहद खराब हो गई और वह बेहोश हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
ये भी पढ़ें :- Mumbai में 16.5 किमी मॉडल फुटपाथ, बीएमसी का अतिक्रमण-मुक्त पायलट प्रोजेक्ट शुरू
विरार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
- उसे विरार पश्चिम स्थित संजीवनी अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने यह कहते हुए भर्ती करने से मना कर दिया कि यह अस्पताल बच्चों के इलाज के लिए उपयुक्त नहीं है और उन्हें जोशी अस्पताल जाने की सलाह दी। परिजन जल्दबाजी में जोशी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृतघोषित कर दिया।
- परिजनों ने इस मामले की शिकायत विरार पुलिस स्टेशन में की। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी। विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एल। एम। तुरे ने बताया कि, इस मामले में (BNS) की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्चे की मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
