- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Virar Alibaug Corridor Soon Land Acquisition To Be Completed By May
विरार-अलीबाग कॉरिडोर जल्द, मई तक पूरा होगा भूमि अधिग्रहण
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: एमएमआर में अवागमन की समस्या से निजात दिलाने वाले विरार-अलीबाग बहुउद्देशीय राजमार्ग परियोजना का काम 2024 में शुरू करने का फैसला महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (Maharashtra State Road Development Corporation) या है। उल्लेखनीय है कि अलीबाग (Alibaug) से विरार (Virar) तक 127 किमी मल्टी-मॉडल कॉरिडोर (Multi-Modal Corridor) की योजना एक दशक ही बनी थी। पहले यह प्रोजेक्ट एमएमआरडीए (MMRDA) करने वाला था, परन्तु अब इसे एमएसआरडीसी (MSRDC) के हवाले कर दिया गया है।
इस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण का काम तेज कर दिया गया है। बताया गया कि एमएसआरडीसी मई तक भूमि अधिग्रहण पूरा करने की योजना बना रहा है। भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक धनराशि हुडको से ऋण के रूप में लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। मई के बाद इस रूट के काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
1,300 हेक्टेयर भूमि की जरूरत
एमएसआरडीसी के पास यह प्रोजेक्ट आने के बाद विस्तृत योजना बनाकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई। 128 किमी लंबी और 16 लेन वाली इस परियोजना के लिए 1,300 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण करना है। मल्टी मॉडल कॉरिडोर के लिए तीन जिलों रायगढ़, ठाणे और पालघर में भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसमें से पालघर में 61.29 हेक्टेयर, ठाणे में 520.92 हेक्टेयर, जबकि रायगढ़ में लगभग 765.01 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Baramati Politics News: पवार परिवार का सादगी वाला पावर प्ले, कोई बाइक पर सवार, तो कोई चाय का तलबगार
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की ताजा कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
होर्मुज खोलने पर IRGC की दो टूक, सुप्रीम लीडर के ऑर्डर पर ही खुलेगा रास्ता, किसी ईडियट के ट्वीट पर नहीं
TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें…पीएम मोदी ने TMC पर लगाया विश्वासघात का आरोप
भूमि अधिग्रहण की लागत 22 हजार करोड़ पहुंची
उल्लेखनीय है कि इस बहुउद्देश्यीय परियोजना के भूमि अधिग्रहण की लागत 22 हजार करोड़ पहुंच गई है, जो परियोजना की कुल लागत से चार गुना अधिक है। बताया गया कि 2012 में जमीन अधिग्रहण के लिए 2,215 करोड़ रुपए देने थे, जबकि उस समय कुल परियोजना लागत 12,554 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 55,564 करोड़ रुपए हो गई है। एमएसआरडीसी के अनुसार, अकेले परियोजना की भूमि अधिग्रहण लागत 22,000 करोड़ रुपए पहुंच गई है। एमएसआरडीसी को यह फंड जुटाने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फंड जुटा लिया गया हैं।
दो चरणों में होगा निर्माण काम
प्रस्तावित मल्टी-मोडल कॉरिडोर का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें एलाइनमेंट-1 के तहत नोघर को बालावली से जोड़ने वाला 98 किमी का हिस्सा और एलाइनमेंट-2 के तहत बालावली को अलीबाग से जोड़ने वाला 29 किमी का हिस्सा होगा। यह हाइवे शुरू होने पर विरार-अलीबाग के बीच की दूरी कम हो जाएगी, साथ ही क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा। यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Virar alibaug corridor soon land acquisition to be completed by may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Baramati Politics News: पवार परिवार का सादगी वाला पावर प्ले, कोई बाइक पर सवार, तो कोई चाय का तलबगार
Apr 19, 2026 | 12:08 PMGold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की ताजा कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
Apr 19, 2026 | 12:07 PMहोर्मुज खोलने पर IRGC की दो टूक, सुप्रीम लीडर के ऑर्डर पर ही खुलेगा रास्ता, किसी ईडियट के ट्वीट पर नहीं
Apr 19, 2026 | 11:50 AMTMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें…पीएम मोदी ने TMC पर लगाया विश्वासघात का आरोप
Apr 19, 2026 | 11:50 AMISIS Case: अरीब मजीद पर आतंकी फंडिंग का ताजा आरोप, NIA ने दाखिल की पूरक चार्जशीट
Apr 19, 2026 | 11:49 AM‘रामलीला’ के सेट पर मिला दिल, इटली में रचाई शादी, जानें Deepika Padukone-Ranveer Singh की लव स्टोरी
Apr 19, 2026 | 11:48 AMसोलापुर पर अल नीनो का साया: उजनी बांध से केवल एक बार मिलेगा पानी, पालकमंत्री जयकुमार गोरे की चेतावनी
Apr 19, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM










