Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विरार हादसा: रो-रो बोट से उतरते समय कार समुद्र में गिरी, दोनों सवार सुरक्षित

Mumbai News: विरार के मारंबलपाड़ा घाट पर रो-रो बोट से उतरते समय कार समुद्र में गिर गई लेकिन पुलिस और यात्रियों की सतर्कता से कार में सवार दोनों लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया और बड़ा हादसा

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 01, 2025 | 08:28 AM

कार समुद्र में गिरी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: विरार के मारंबलपाड़ा घाट पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यहां रो-रो बोट से उतरते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे समुद्र में जा गिरी। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस, घाट पर मौजूद कर्मचारी और यात्रियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार में सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड की ओर से प्रतिदिन विरार और जलसार के बीच रो-रो सेवा चलाई जाती है। इस सेवा का उपयोग सैकड़ों यात्री दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ यात्रा करने के लिए करते हैं। शनिवार को भी एक नाव जलसार से विरार घाट पहुंची थी। इसी दौरान एक चारपहिया वाहन का चालक, बोट से वाहन उतारते समय नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन, वाहन सीधा घाट से समुद्र में जा गिरा।

समय रहते बचाई गई जानें

घटना होते ही वहां मौजूद यात्रियों, पुलिसकर्मियों और जेटी घाट स्टाफ ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। कार समुद्र में डूबने ही वाली थी कि उससे पहले उसमें फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ देर बाद कार को भी पानी से निकाल लिया गया।

इसे भी पढ़ें- विरार बिल्डिंग हादसा: दो महिलाएं समेत चार और आरोपी गिरफ्तार, इमारत की अवैध निर्माण जांच तेज

अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद घाट क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि किसी की जान नहीं गई, लेकिन इस घटना ने रो-रो सेवा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नागरिकों की चिंता

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रो-रो बोट से वाहनों को उतारते और चढ़ाते समय सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। यदि बचाव कार्य में थोड़ी भी देर होती, तो यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी।

 

Virar accident car fell into the sea while getting off the ro ro boat both passengers safe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 08:28 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

पालघर के 29 स्कूलों की 62 कक्षाएं ‘खतरनाक’, आदेश के 8 महीने बाद भी कार्रवाई ठप

2

BMC का 22 करोड़ का मास्टरप्लान: नदियों-नालों से तैरते कचरे की छुट्टी, मानसून में नहीं डूबेगी मुंबई

3

अमरावती में फ्लाईओवर निर्माण में देरी, HC ने PWD को दी डेडलाइन, मुख्य अभियंता पर ठाेका जुर्माना

4

सड़क, मेट्रो, वाटर टैक्सी से जुड़ेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, NMIA से बनेगा मुंबई मल्टीमॉडल एविएशन हब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.